UPSC नियमों में बड़ा बदलाव,UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद:रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 से लागू

सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है, देशभर के अभ्यर्थियों के लिए यह नोटिफिकेशन एक बड़ी खबर मानी जा रही है और शिक्षा जगत में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

UPSC नियमों में बड़ा बदलाव,UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद:रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 से लागू

नए नियमों के अनुसार, अगर कोई उम्मीदवार पहले से ही IAS या IFS है और सेवा में बना हुआ है, तो वह CSE 2026 में बैठने के लिए पात्र नहीं होगा। यहां तक कि अगर किसी का चयन प्रीलिम्स के बाद और मेंस परीक्षा से पहले इन सेवाओं में हो जाता है, तो उसे मेंस देने की अनुमति नहीं मिलेगी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने साल 2026 के लिए सिविल सर्विसेज परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रशासनिक कारणों से हो रही देरी अब खत्म हो गई है और आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. तो अब बिना समय गंवाए upsc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 4 फरवरी 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस साल आयोग ने सर्विस एलोकेशन (सेवा आवंटन) और डिजिटल सुरक्षा को लेकर कई अहम और बड़े बदलाव किए हैं. IPS के लिए नियम ज्यादा स्पष्ट और सख्त किए गए हैं. 

अगर किसी उम्मीदवार का चयन पहले ही IPS के लिए हो चुका है, तो वह CSE 2026 के जरिए दोबारा IPS का विकल्प नहीं चुन सकता. इसके अलावा, अगर आप कार्यरत IAS और IFS अधिकारी हैं तो अब इस परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे. यदि मेन्स परीक्षा से पहले किसी उम्मीदवार की नियुक्ति इन सेवाओं में हो जाती है, तो उन्हें मुख्य परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी.

UPSC ने जारी किया नॉटिफिकेशन

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तें, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और अन्य दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.

कितनी होगी उम्र सीमा, जान लीजिए

UPSC CSE 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी. UPSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अंतिम तारीख का इंतजार न करें. सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है, ऐसे में सही रणनीति और समयबद्ध तैयारी ही सफलता की कुंजी है. देशभर के अभ्यर्थियों के लिए यह नोटिफिकेशन एक बड़ी खबर मानी जा रही है और शिक्षा जगत में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

इस वेबसाइट पर जाकर करें अप्लाई

आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यह अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया की भी शुरुआत हो गई है। एप्लीकेशन प्रोसेस 24 फरवरी तक चलेगा।आवेदन प्रक्रिया के तहत कैंडिडेट को सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। इसके लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा। IAS, IPS, IRS और IFS समेत विभिन्न सिविल सेवाओं में जाने की चाह रखने वाले कैंडिडेट 24 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस बार परीक्षा में क्या अलग होगा?

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए एक नया सिस्टम लागू किया है। यूपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर फेस ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। सभी भर्ती परीक्षाओं से पहले आर्टिशियल इंटेलिजेंस (AI) सभी परीक्षार्थियों का ‘फेस टेस्ट’ यानी ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ किया जाएगा। एआई फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए जालसाजों को पकड़ा जा सकेगा और परीक्षा की शुचिता पहले से सुरक्षित होगी।

इन उम्मीदवारों के लिए भी नियमों में बदलाव

UPSC ने उन उम्मीदवारों के लिए भी नियमों में बदलाव किए हैं, जो 2026 में ग्रुप A सेवा में चयन होने के बाद फिर से एग्जाम देना चाहते हैं. ऐसे उम्मीदवारों को तभी एग्जाम में बैठने का मौका मिलेगा जब, वे संबंधित विभाग से 'ट्रेनिंग में शामिल न होने की छूट मिल जाए. लेकिन अगर वे ट्रेनिंग में शामिल नहीं होते हैं और छूट भी नहीं लेते, तो उनका 2026 वाला आवेदन रद्द कर दिया जाएगा. साथ ही अगर वे साल 2027 में फिर से सफल होते हैं, तो उन्हें दोनों में से एक सेवा चुननी होगी और दूसरी रद्द मानी जाएगी.