उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रेश, गंगजानी के पास हादसे में छह लोगों की मौत,एक घायल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर जताया शोक

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रेश, गंगजानी के पास हादसे में छह लोगों की मौत,एक घायल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह दुर्घटना उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास हुई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इसकी पुष्टि की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उत्तरकाशी जिले के डीएम भी मौके पर पहुंच गए। हेलीकॉप्टर क्रैश होने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई, जबकि 1 घायल का इलाज जारी है. मारे गए यात्रियों में उत्तर प्रदेश की 79 वर्षीय राधा अग्रवाल भी शामिल हैं. अन्य मृतकों में मुंबई की काला सोनी, विजया रेड्डी और रुचि अग्रवाल, आंध्र प्रदेश के भास्कर और वेदावती कुमारी तथा पायलट रॉबिन सिंह (गुजरात) शामिल हैं.

हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तकनीकी खराबी या मौसम के कारण यह हादसा हो सकता है. प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में तीर्थ यात्रियों की असामयिक मृत्यु पर गहन शोक व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था, जो गंगनानी के पास अचानक हादसे का शिकार हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल वक्त में शोकाकुल परिजन के साथ है। उन्होंने ईश्वर से इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।