CM मोहन ने देशभर की 25" क्वींस ऑन द व्हील्स” बाइकर्स को किया रवाना,महिला बाइकर्स ने लगाया नारा “देश के दिल में हम सेफ हैं" 1,400 KM लंबी करेगी बाइक ट्रेल

7 दिन की यह यात्रा भोपाल से शुरू होकर सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से वापस होते हुए भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी.

CM मोहन ने देशभर की 25" क्वींस ऑन द व्हील्स” बाइकर्स को किया रवाना,महिला बाइकर्स ने लगाया नारा “देश के दिल में हम सेफ हैं" 1,400 KM लंबी करेगी बाइक ट्रेल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

भोपाल,देश के अलग अलग सात राज्यों से आई 25 महिला बाइकर्स की टीम “क्वींस ऑन द व्हील्स” को आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरी झंडी दिखकर रवाना किया, ये महिला बाइकर्स भोपाल से खजुराहो की 1,400 किमी लंबी बाइक ट्रेल सात दिन में पूरा करेंगी।

‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के पिछले दो संस्करणों की सफलता के बाद आज तीसरा संस्करण शुरू हुआ, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला बाइकर्स से बात की, उन्हका उद्देश्य जाना और उनका हौसला बढ़ाया, सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल 8 मार्च को महिला दिवस है उसके पूर्व हमारे मध्य प्रदेश में 25 महिला बाइक राइडर्स 7 दिन की यात्रा पर निकलीं हैं।

ये बाइकर्स हमारे राज्य की खूबसूरती को जानेंगी, और दुनिया को ये संदेश देंगी कि मध्य प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं, उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में प्राकृतिक खूबसूरती है और बेटियों के प्रति सम्मान का वातावरण है, ये सब जानने और देखने का अवसर भी इन्हें मिलेगा।

भोपाल से खजुराहो तक की यात्रा पर निकलीं महिला बाइकर्स 

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के सहयोग से आयोजित बाइक ट्रेल में शामिल देशभर से आईं 25 महिला सुपरबाइकर्स इस अनूठी यात्रा के माध्यम से भोपाल से खजुराहो तक प्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों का अनुभव करेंगी और उन्हें देश-दुनिया तक पहुंचाने में सहभागी बनेंगी।

7 दिन की बाइक ट्रेल का समापन 13 मार्च को भोपाल में होगा 

भोपाल से शुरू होकर यह 7-दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से राज्य की ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को प्रमुखता देगा, साथ ही मध्य प्रदेश को महिलाओं के लिए सुरक्षित और समृद्धिशाली पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जाएगा। यह अभियान कम-ज्ञात स्थलों का प्रचार करेगा, रूरल टूरिज्म सर्किट्स को मजबूत करने और राज्य भर में रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बनेगा।