उमा भारती का बड़ा ऐलान - 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी:पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- 29 अक्टूबर को गो-संवर्धन अभियान का शुभारंभ करूंगी
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने 2029 में झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. उन्होंने गौ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि गौशालाएं नहीं, किसान ही गायों की रक्षा कर सकते हैं. उन्होंने किसानों को ₹10,000 मासिक सहायता और लाडली बहनों को दो गाय देने का सुझाव दिया.
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि वह 2029 में झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं. उन्होंने गौसेवा और गंगा संरक्षण पर जोर दिया. 29 अक्टूबर को भोपाल में गोपाष्टमी कार्यक्रम और 4 नवंबर को प्रयागराज में गंगा निर्मल अभियान आयोजित किया जाएगा. सड़क पर गायों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग की भी अपील की.
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने चुनाव लड़ने की बात दोहराते हुए बुधवार को फिर कहा है कि मैं 2029 का चुनाव झांसी से ही लड़ूंगी। लड़ूंगी तो झांसी से ही लड़ूंगी। मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की ही है। पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगी, मना नहीं करूंगी।
उमा भारती ने कहा कि मैं राजनीति में हाशिए पर नहीं हूं। गाय और गंगा, यह कार्य राजनीति के लिए दिल से कर कर रही हूं। इसके अलावा पॉलिटिक्स में मेरी कोई और रुचि नहीं है। उमा भारती ने कहा कि गोपाष्टमी पर 29 अक्टूबर को गो-संवर्धन अभियान का शुभारंभ करूंगी। यह अभियान डेढ़ साल तक चलेगा।
इसके लिए ग्राम पंचायतों से सहयोग लिया जाएगा। इससे किसानों को जोड़ा जाएगा। उमा भारती ने कहा कि मैं चाहती हूं कि लाड़ली बहनों को 2 गाय दी जाएं, क्योंकि लाड़ली बहनें ही गायों को पालने का काम अच्छे से कर सकती हैं। गाय तब बचेगी जब किसान चाहेगा। गो, गंगा आत्मनिर्भर भारत की धुरी हैं।
अरब कंट्री में गोशाला के लिए कोष बन रहा है पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 नवंबर को गंगा सफाई का अभियान चलेगा। जिसमें सभी प्रदेशों से प्रमुख लोग प्रयागराज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भगवान कृष्ण का नाम गोपाल गलत पढ़ने और माखन चोर नहीं होने को लेकर दिए गए बयान के मामले में उमा भारती ने कहा कि राजनेता को शास्त्र मर्मज्ञ नहीं बनना चाहिए।
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से मिली करोड़ों रुपए की नगदी, सोना, चांदी के मामले में तीन बड़ी एजेंसियां जांच कर रहीं हैं। इस मामले में अब पूर्व सीएम उमा भारती ने भी बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने अपने आवास पर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना शुरू होने और धार्मिक नगरों में शराबबंदी के फैसले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताने के लिए गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस