लापता हुई वायरल गर्ल -आरोपी पति फरमान का सनसनीखेज वीडियो; हेलो फ्रेंड्स! मोनालिसा भाग गई है, मैं उसे ढूंढने अजमेर आया हूं : मां बोली- मेरी बेटी को गायब कर दिया .

पिछले महीने मार्च में फरमान खान के साथ शादी कर सबको चौंकाने वाली मोनालिसा गायब हो गई हैं. उनके पति फरमान खान ने यह पुष्टि की है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लापता हुई वायरल गर्ल -आरोपी पति फरमान का सनसनीखेज वीडियो; हेलो फ्रेंड्स! मोनालिसा भाग गई है, मैं उसे ढूंढने अजमेर आया हूं : मां बोली- मेरी बेटी को गायब कर दिया .

खरगोन जिले की पर्यटन नगरी महेश्वर की महाकुंभ वायरल गर्ल को लेकर मामला विवादित होते जा रहा है. अब मोनालिसा के पति फरमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर सनसनी मचा दी.

Monalisa Viral Girl: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल होने के बाद मोनालिसा ने शादी कर सबको चौंका दिया था. अब मो​नालिसा के पति फरमान ने एक और चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है. फरमान के मुताबिक, शादी के बाद मोनालिसा गायब हो गई हैं. फरमान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

फरमान खान का वीडियो वायरल

दरअसल, मोनालिसा के पति फरमान खान ने अजमेर के पुष्कर मेले से एक वीडियो साझा किया है. इसमें वह कह रहे हैं कि शादी के बाद मोनालिसा भाग गई है, मैं उसे ढूंढने के लिए आया हूं. हालांकि, जी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में मोनालिसा के नाबालिग होने की बात कही गई थी. इसके बाद मोनालिसा के भागने का दावा उनके पति द्वारा किया जा रहा है. 

11 मार्च को शादी कर सबको चौंकाया था 

गौरतलब है कि महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को फरमान खान के साथ कोर्ट मैरिज की थी. साथ ही दोनों मंदिर में जाकर शादी की रस्में पूरी की थीं. मोनालिसा की शादी के बाद उनकी उम्र को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन उनके पति फरमान खान ने इन आरोपों को खारिज करते रहे. वहीं, परिवार और कुछ अन्य लोगों ने दावा किया था कि मोनालिसा नाबालिग हैं और उनकी उम्र गलत तरीके से दर्ज की गई है.

NCST की जांच में हुआ था खुलासा 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग यानी NCST की भी इस मामले में एंट्री हो गई है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने दावा किया है कि जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र लगभग 16 साल 2 महीने और 12 दिन थी. रिपोर्ट के बाद यह मामला कानूनी रूप से और गंभीर हो गया है. वहीं, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने NCST का फैसला आने के बाद कहा था कि सत्य की हमेशा जीत होती है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया और लिखा, मोनालिसा नाबालिग साबत हुई. सत्य की जीत हो रही है. लव जिहाद का खुलासा हो रहा है. जिहादी जाएगा जेल. सभी देशवासियों का हार्दिक अभिनंदन.

मां बोली- फरमान की सोची-समझी साजिश

‘वायरल गर्ल’ के लापता होने के मामले में मां ने फरमान खान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रशासन से मदद मांगी है।

मां ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो चल रहे हैं, वे सब फरमान की एक सोची-समझी साजिश हैं। फरमान जानबूझकर झूठ फैला रहा है ताकि जांच को भटकाया जा सके। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढकर उन्हें सौंपा जाए।

नाबालिग होने की हुई थी पुष्टि

यह मामला पहले भी काफी चर्चा में रहा है क्योंकि राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में नाबालिग होने की बात सामने आई थी। इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए काफी विरोध प्रदर्शन किया था। अब अजमेर के पुष्कर से वायरल गर्ल के गायब होने और फरमान के 'ढूंढने वाले' वीडियो ने मामले को फिर से गरमा दिया है।