राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की पौत्रवधू का गंभीर आरोप—50 लाख की मांग, छत से धक्का देने की कोशिश

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते देवेंद्र गेहलोत की पत्नी दिव्या गेहलोत ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को उन्होंने रतलाम एसपी अमित कुमार को शिकायत सौंपकर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, छत से धक्का देकर गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।

राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की पौत्रवधू का गंभीर आरोप—50 लाख की मांग, छत से धक्का देने की कोशिश

मध्य प्रदेश के रतलाम एसपी ऑफिस में हुई जनसुनवाई में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत की पौत्रवधू दिव्या गहलोत ने अपने पति देवेंद्र एवं ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। 50 लाख रुपये नहीं देने पर 26 जनवरी 2025 को रात में पति ने नशे में मारपीट कर छत से धक्का दे दिया था, जिससे कमर में चोट

रतलाम : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा है। पोते की पत्नी ने रतलाम पुलिस के पास शिकायत की है। साथ ही आरोप लगा है कि ससुराल के लोग 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। इसके लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे हैं। बहू ने यह भी आरोप लगाया है कि मुझे छत से धक्का दे दिया गया है।

50 लाख रुपए की मांग का आरोप

दरअसल, दिव्या ने पति देवेंद्र गहलोत, ससुर जितेंद्र गहलोत, देवर विशाल गहलोत सहित दादी सास अनिता गहलोत पर 50 लाख रुपए की दहेज मांगने के आरोप लगाए हैं। दिव्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। साथ ही हमारी छोटी बच्ची को जबरन ससुराल के लोगों ने रखा है।

माता-पिता के पास रह रही है दिव्या

वहीं, दिव्या गहलोत का ससुराल उज्जैन के पास नागदा में है। ससुराल वालों के प्रताड़ना के बाद दिव्या अभी अपने माता-पिता के पास रतलाम में रह रही है। इसलिए दिव्या गहलोत ने मंगलवार को रतलाम एसपी के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है।

शादी के बाद सामने आया नशे और अवैध संबंधों का सच

दिव्या ने बताया कि उनकी शादी 29 अप्रैल 2018 को रतलाम के ताल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुई थी। शादी के समय कई बातें छिपाई गईं। ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति शराब व अन्य नशों का आदी है और दूसरी महिलाओं से संबंध भी हैं।

इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू हो गई। ससुराल वाले ताने देते थे कि पिता ने 50 लाख देने की बात कही थी, जो नहीं दिए। इसी बात को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। कई बार खाना तक नहीं दिया गया।

छत से धक्का देकर गिराने का आरोप दिव्या ने बताया कि 26 जनवरी 2025 की रात पति ने नशे में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और छत से धक्का दे दिया। वह गैलरी में जा गिरी, जिससे रीढ़, कमर और कंधे में गंभीर चोट आई। रात भर अस्पताल नहीं ले जाया गया। अगले दिन नागदा से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज का खर्च भी पिता से वसूलने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्हें सीधे मायके भेज दिया गया

एसपी ने उज्जैन आईजी को शिकायत करने को कहा दिव्या ने बताया कि हम रतलाम एसपी अमित कुमार के पास शिकायत लेकर गए। उन्होंने मामला नागदा का होने का कहते हुए उज्जैन आईजी व उज्जैन एसपी से शिकायत करने को कहा। हालांकि उन्होंने भी शिकायत आवेदन लिया है