पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन ! क्रैश हुए विमान में यात्रियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर थे गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी, हादसे की जांच जारी
अहमदाबाद विमान हादसे में 230 यात्री सवार थे.
पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी विमान में थे.
भारत में कई नेताओं की विमान हादसों में मौत हुई है.
गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने इसका दावा किया है। वे अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे।
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का हुआ निधन, अहमदाबाद में एअर इंडिया के हुए प्लेन क्रैश में विजय रुपाणी का हुआ निधन, एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन हुआ है क्रैश, इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर थे सवार, खबर लिखे जाने तक 133 लोगों की हुई मौत, जानकारी के अनुसार विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें हो गया जोरदार धमाका
इस विमान क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। एअर इंडिया की फ्लाइट में पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।
राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए दुखद एअर इंडिया विमान हादसे में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उन्हें पिछले कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानता था और वे बहुत अच्छे इंसान थे। उनके असामयिक निधन पर मेरे पास शब्द नहीं हैं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान द्वारकाधीश उन्हें शांति प्रदान करें। ओम शांति।
कौन हैं विजय रूपाणी?
विजयभाई रामनिकलालभाई विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के यांगून शहर में हुआ था। बचपन में उनका परिवार राजकोट, गुजरात आ गया। वह एक जैन बनिया परिवार से ताल्लुक रखते हैं। छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और 1971 में जनसंघ के सदस्य बन गए।
आपातकाल में रहे थे जेल में
1976 में देश में लगे आपातकाल के दौरान विजय रूपाणी को 11 महीने तक जेल में रहना पड़ा। इसके बाद उन्होंने नगर राजनीति में कदम रखा और 1996-97 में राजकोट नगर निगम के महापौर बने।
राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में पहचान
रूपाणी ने भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वे गुजरात भाजपा के महासचिव, गुजरात पर्यटन निगम के अध्यक्ष और 2006 से 2012 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। 2014 में वे राजकोट पश्चिम से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्हें आनंदीबेन पटेल की सरकार में मंत्री बनाया गया। फरवरी 2016 में वे प्रदेश अध्यक्ष और अगस्त में मुख्यमंत्री बन गए।
मुख्यमंत्री रहते दूसरी बार सत्ता में लौटे
2017 में भाजपा ने विजय रूपाणी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद वे दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। सितंबर 2021 में उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी विजय रूपाणी भाजपा के कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे महाराष्ट्र और पंजाब जैसे राज्यों में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं। हाल ही में वे पंजाब के लुधियाना में पार्टी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों से मुलाकात करते नजर आए थे।
अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे रुपाणी
सूत्रों के अनुसार विजय रुपाणी का परिवार लंदन में रहता है. विजय रुपाणी की पत्नी अंजली बेन भी पिछले 6 महीने से लंदन में ही हैं. आज विजय रुपाणी अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए लंदन जा रहे थे. वायरल हो रहे विजय रुपाणी के बोर्डिंग पास से पता चला है कि विजय रुपाणी सीट नंबर 2-D था. टिकट कंफर्म था. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है.