पूर्व भाजपा विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन कांग्रेस में शामिल, भोपाल में दिलाई गई सदस्यता
इंदौर में बीजेपी के सीनियर नेता की बेटी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.वरिष्ठ बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश खाद एवं ग्रामोद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने आज भोपाल में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली।
MP Politics-मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और कवि सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने कांग्रेस का हाथ लिया है. मंगलवार को कनुप्रिया सत्तन ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है. कनुप्रिया के कांग्रेस में शामिल होने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उन्हें बधाई दी.
सीनियर लीडर के बेटी है कनुप्रिया
यह राजनीतिक उटलफेर चर्चा का विषय बन गया है. सत्यनारायण सत्तन की बात करें तो वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और पार्टी के साथ-साथ इंदौर की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. ऐसे में उनकी बेटी कनुप्रिया का कांग्रेस में शामिल होना इंदौर की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है.
पार्टी के आदर्शों से प्रभावित हुईं
बता दें कि कनुप्रिया सत्तन ने कांग्रेस में जाने को लेकर पहले ही इशारा किया था. उन्होंने पिछले दिनों यह कहा था वे कांग्रेस पार्टी के आदर्शों और इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व से गहराई से प्रभावित हैं. मंगलवार को उन्होंने राजधानी भोपाल में आयोजिक एक कांग्रेस का दामन थाम लिया और पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की.
जीतू पटवारी ने दी बधाई
कनुप्रिया सत्तन के कांग्रेस पार्टी जॉइन करने को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, प्रख्यात कवि और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता रहे सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनु प्रिया आज मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कनु प्रिया का कांग्रेस परिवार में अभिनंदन किया.
पिता रह चुके हैं विधायक
वहीं कनुप्रिया के पिता की बात करें तो वे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रमुख सदस्य हैं. सत्यनारायण सत्तन चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, उन्होंने 1980 में विधानसभा चुनाव इंदौर-1 क्षेत्र से लड़ा था. ये चुनाव सत्तन हार गए थे. इसके बाद उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीता था. बीजेपी के नेता होने के साथ ही सत्यनारायण सत्तन प्रख्यात कवि भी हैं.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस