Breaking
18 Oct 2024, Fri

बुधनी में भव्य गरबा रास के साथ धूमधाम से मनाई शरद पूर्णिमा…

राजेश ठाकुर

बुधनी… नगर में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुभ शरद समागम का आयोजन स्थानीय होटल नर्मदा इन में किया गया जिसमें नगर की मातृ शक्तियों ने सर्व प्रथम मां दुर्गा की पुजा अर्चना कर गरबा रास कर शरद पूर्णिमा महोत्सव धुमधाम से मनाया।

बता दें शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी समस्त कलाओं के साथ होता है। हिंदू धर्म में यह देवी लक्ष्मी को समर्पित त्योहार है। जिसमें चंद्रमा की किरणों से युक्त खीर प्रसाद वितरित किया जाता है।

नगर में शरद पूर्णिमा पर आयोजित शुभ शरद समागम कार्यक्रम में भव्य गरबा रास का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक लहंगा-चुन्नाी एवं बंगाली ड्रेस कोड के साथ गरबा गीतों की धुन पर गरबा गीतों पर नृत्य किया गया।इस अवसर पर शामिल महिलाओं ने बताया कि ऐसे आयोजन से समाज में समरसता का विकास होता है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर की गणमान्य महिलाएं मौजूद रही।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *