राजसत्ता की अधिष्ठात्री मां बंगलामुखी के दरबार मे पहुंचे दिग्विजय सिंह,अनुष्ठान कर चुनाव में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

 


दिग्विजय सिंह ने बगलामुखी मंदिर पहुंच कर किए दर्शन , मां का आशीर्वाद लेकर बजायँगे चुनावी बिगुल

 दिग्विजय सिंह  वादा निभाओ पदयात्रा की शुरूआत करेंगे।

नलखेड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में हैं। राजगढ़ फतह के लिए पूर्व सीएम ने आज से 'वादा निभाओ पदयात्रा' की शुरुआत की है। यात्रा पर निकलने से पहले सिंह में राजसत्ता और शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।



रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सुसनेर विधानसभा में स्थित नलखेड़ा सिद्ध शक्तिपीठ पहुंचे। माता बगलामुखी का यह मंदिर मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा कस्बे में लखुन्दर नदी के किनारे स्थित है। यह मन्दिर तीन मुखों वाली त्रिशक्ति बगलामुखी देवी को समर्पित है। यहां सिंह ने बगलामुखी माता की विशेष अनुष्ठान कर चुनाव में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। सिंह इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में हवन करते नजर आए। 

मान्यता है कि द्वापर युग में इस मंदिर की स्थापना महाभारत में विजय के उद्देश्य से भगवान कृष्ण की सलाह पर युधिष्ठिर ने की थी। पीतांबरा पीठ पर मां बगुलामुखी से विजय का आशिर्वाद मांगकर शीर्ष दलों के कई नेता चुनाव अभियान की शुरूआत करते आए हैं। राजसत्ता प्राप्ति में मां की पूजा का विशेष महत्व होता है।

माता पूजन के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नलखेड़ा में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे और यहां उन्होंने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी पदयात्रा शुरू की।

सिंह पहले दिन 21 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। यात्रा चौक बाजार, कचनारिया, पिपलिया सेंत, रामनगर होते हुए दोपहर में भिड़ोन पहुंचेगी जहां विश्राम करेंगे। इसके बाद यात्रा गुराडियाखाती, टिकोन और मोहना गांव पहुंचेगी। यहां दिग्विजय सिंह नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम कुआंखेड़ीगांव में किया जाएगा।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल