कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर बरसे मोदी,भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से भड़क रहे विपक्षी, जनता की एक एक पाई देना होगा हिसाब । नरेंद्र मोदी


 सुनील शर्मा 

 प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस

मेरठ । 2014 और 2019 के बाद लगातार तीसरी बार पीएम मोदी ने मेरठ से चुनावी कैंपेन की शुरुआत की। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा

 लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने मेरठ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मंच से इंडी गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए कहा, मेरा भारत मेरा परिवार है। इन लोगों से डरने वाला नहीं। पीएम मोदी ने कहा, देश को भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए जो कदम उठाए जा रहे हैं वो आगे भी जारी रहेंगे। इसी के चलते आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत नहीं मिल रही है। भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से विपक्ष बौखलाया हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचारियों पर एक्शन के बाद पूरे देश में बिस्तर से नोटों के ढेर निकल रहे हैं, कहीं दीवारों से नोटों के ढेर निकल रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, नमो ड्रोन दीदी योजना गांव में बहनों का भाग्य बदलने जा रही है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को आधुनिम ड्रोन दिए जा रहे हैं। ये ड्रोन हमारी खेती का भविष्य बदलने वाले हैं। खेती का काम आसान करने वाले हैं। 10 साल में देश ने देखा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कितनी बड़ी लड़ाई हमने शुरू की है। हमने सुनिश्चित किया है। गरीब का पैसा बीच में कोई और न हड़प पाए, इसके लिए हमारी सरकार ने कागजों से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थी हटाए। पहले ऐसी सरकार चलती थी कि जिसका जन्म नहीं हुआ, ऐसे लोगों के नाम पर पैसे जाते थे। ऐसे 10 करोड़ नाम हटाने की मोदी ने हिम्मत की है। ऐसा करके देशवासियों के पौने तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचाए हैं। मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं, इससे कुछ लोग बौखला गए हैं। वो अपना आपा खो बैठे हैं। मैं कहता हूं मोदी की गारंटी कहती है मोदी का मंत्र है, भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये चुनाव इन दो खेमों की लड़ाई है। एक खेमो एनडीए का जो भ्रष्टाचार हटाने के लिए मैदान में है, दूसरा वो खेमो भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए मैदान में है। फैसला आपको करना है। मोदी ने पूछा, क्या भ्रष्टाचारियों को बचाना है?

कांग्रेस पर मोदी का हमला, बोले-देश भुगत रहा विपक्षी सरकारों की गलतियां विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, पिछली सरकारों की गलतियों को आज देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा, भारत के मछुवारे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में जाते हैं तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। उनकी बोट को कब्जा कर लिया जाता है, ये कांग्रेस के पाप का परिणाम है कि हमारे मछुआरे आज भी सजा भुगत रहे हैं। जब बोलने की बारी आती है तो डीएमके जैसे दल जो कांग्रेस के साथी हैं, ये भी मुंह भी ताला लगाकर बैठ जाते हैं। इंडी गठबंधन वाले न देश के जवानों का हित सोच सकते हैं न ही किसानों का हित सोच सकते हैं। न ही मछुआरों का। किसानों से नफरत करने वाले इंडी गठबंधन ने चौधरी चरण सिंह को भी सम्मान नहीं दिया। इंडी गठबंधन ने संसद के अंदर जो किया वो पूरे देश ने देखा है। जब हमारे छोटे भाई जयंत चौधरी संसद में चौधरी चरण सिंह के बारे में बोलने के लिए खड़े हुए तो उनकी आवाज को रोकने के लिए कोशिश की गई।

चार-पांच दशक पहले कांग्रेस ने भारत से अलग कर दिया था मां भारती का एक अंग, विपक्ष पर बरसे मोदी

 पीएम मोदी ने कहा, आज ही कांग्रेस का एक और देश विरोधी कारनामा देश के सामने आया है। तमिलनाडु में भारत के समुद्री तट से कुछ देर श्रीलंका और तमिलनाडु के बीच में समुद्र में एक टापू है, ये द्वीप सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। देश आजाद हुआ तब हमारे पास था और ये हमारे भारत का अभिन्न अंग रहा है। लेकिन कांग्रेस ने चार-पांच दशक पहले कह दिया कि ये द्वीप को गैर जरूरी है, फालतू है, यहां तो कुछ होता ही नहीं है। ये कहते हुए मां भारती का एक अंग कांग्रेस के लोगों ने काट दिया और भारत से अलग कर दिया।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल