प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों, नौजवानों, महिलाओं व हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी - रेखा चौधरी


Prakhar news views express 

नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर कांग्रेस के लिए जन समर्थन मांगा

सागर/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव तथा जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने अपने कई समर्थकों के साथ नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी के लिए समर्थन मांगा। नरयावली विधानसभा के ग्राम खजुरिया सेमरा में प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौधरी के साथ किए गए जनसंपर्क के दौरान कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों, नौजवानों, महिलाओं व हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी की गई है। किसान को फसल का दाम और नौजवानों के हाथ को काम नहीं मिल रहा है। प्रदेश में खुशहाल सरकार देने के लिए सिर्फ कांग्रेस और  कमलनाथ ही सक्षम हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस के पक्ष में भारी से भारी मतदान करने का आवाहन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से गज्जू अहिरवार पूर्व सरपंच सरपंच लग्न सिंह महिला अहिरवार अभय सिंह अजय अहिरवार अन्य अहिरवार दुलारी उस्ताद उत्तम अहिरवार कमल चौधरी राकेश राम सहाय गब्बर दौलत लखन अहिरवार बाबूलाल राजा सिंह गणेश राम आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे 



                       

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल