भाजपा को एक और झटका,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य असमत खान ने थामा कांग्रेस का हाथ
Prakhar news views express sagar
अल्पसंख्यकों के हितों से खिलवाड़ व उपेक्षापूर्ण व्यवहार से आहत
सागर/ प्रदेश में भाजपा की शिवराज सिंह सरकार के रहते अल्पसंख्यकों की बढ़ती असुरक्षा तथा उनके हितों से खिलवाड़ से नाराज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सदस्य असमत खान एडवोकेट ने आज कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के समक्ष भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वे नगर निगम चुनाव में तुलसी नगर से वार्ड चुनाव लड़ चुके हैं। आगामी दिनों में भाजपा के और भी कई कद्दावर नेता व जनप्रतिनिधि कांग्रेस व कमलनाथ से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे।यह दावा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया है। कांग्रेस में शामिल होने वाले भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश सदस्य ने असमत खान बताया कि भाजपा में अल्पसंख्यकों के हितों से लगातार खिलवाड़ व बेहद उपेक्षापूर्ण व्यवहार हो रहा है। उनकी सुरक्षा के नाम पर पार्टी में लगातार वादाखिलाफी कर दोहरी नीति अपनाई जा रही है। इस बात से आहत होकर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थामा है और अब वे कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन के पक्ष में व प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने के लिए काम करेंगे।