मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर' राहुल गांधी का शिवराज सरकार पर सीधा हमला


 शाजापुरः कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी शाजापुर पहुंचे हुए है। यहां वह कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए आए हुए थे। यहां उन्होंने एक मंच से जनता को संबोधित करने के साथ ही मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। जानिए उनके भाषण के मुख्य बिंदु।।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। जो आज के दिन शाजापुर शहर में पहुंची। यहां यात्रा को संबोधित करने के लिए देश भर में भारत जोड़ों यात्रा निकालने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करने के साथ ही मौजूदा सरकार पर निशाना साधा।

विचार धारा की जंग है।

अपने भाषण शुरू करते ही राहुल गांधी ने कहा कि विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस। एक तरफ गांधी जी दूसरी तरफ से गोडसे। मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया वाले हमारी मीटिंग तो दिखाएंगे नहीं। एक तरफ नफरत और हिंसा,अहंकार तो दूसरी तरफ मोहब्बत, आदर, भाईचारा।

बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने अपने भाषण में आगे कहा कि अब देखिए जहां भी ये जाते है नफरत फैलाते है। गुस्सा पैदा करते है। अब हुआ क्या। अब मध्य प्रदेश का युवा, किसान, इनसे नफरत करने लग गया है। जो इन्होंने जनता के साथ किया अब जनता उनके साथ कर रही है। इसीलिए हमने ये 7 सात यात्राएं, जन आक्रोश यात्राएं मध्य प्रदेश में निकाली है। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले और एमपी से पैदल निकले।

कमलनाथ  से पूछा कितने किमी चले यहां

राहुल गांधी ने अपने भाषण में एमपी में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलने का हिसाब पूछ लिया। उन्होंने पूछा कमलनाथ जी कितने किमी पैदल चले थे हम यहां? कमलनाथ के जवाब के बाद राहुल गांधी ने 180 किमी बताया लेकिन दूसरे नेता ने इसे सही कराते हुए 370 किमी बताया। राहुल गांधी ने कहा हम किसानों से मिले। युवाओं से मिले, माता बहनों से मिले।

एमपी को भ्रष्टाचार का सेंटर बताया

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि यहां यात्रा के दौरान मिले लोगों ने मुझे सिर्फ 2-3 बातें कहीं। सबसे पहले एमपी हिंदुस्तान में भष्टाचार का सेंटर है। एपी सेंटर है और जितना भ्रष्टाचार बीजेपी के लोगों ने एमपी में किया है। पूरे देश में ये नहीं किया है। बच्चों के फंड्स मिड डे मील के फंड्स, स्कूल यूनिफॉर्म के फंड्स चोरी किए। महाकाल कोरिडोर ने बीजेपी ने पैसा चोरी किया। व्यापमं स्कैम को आप सभी जानते हो।

व्यापम घोटाले में 1 करोड़ को नुकसान पहुंचाया

राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार का गढ़ बताते हुए कहा कि व्यापम घोटाले में 1 करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाया। एमबीबीएस की सीटें बेची जाती है और पेपर लीक किए जाते है। ये इनका राज है। दूसरी बात किसानों ने बताई। उन्होंने कहा कि हमे एमपी की सरकार सही दाम नहीं देती है।अब आप छत्तीसगढ़ में जाइए। पास जाइए दूर नहीं है।

हमारे वादे छत्तीसगढ़ जाके पता कर सकते हो

राहुल गांधी ने जनता से कहा कि छत्तीसगढ़ के किसी भी किसान से जाकर पता कर ले कि उनको धान के लिए कितना पैसा मिलता है। कांग्रेस की सरकार कितना पैसा देती है। हमने वादा किया था। 2500 रुपए धान के लिए दिए जाएंगे। हमने जो वादा किया वो करके दिखा दिया। एमपी में कर्ज माफी का वादा किया। छत्तीसगढ़ में किया। कमलनाथ कर्जा माफ करा रहे थे बीजेपी की सरकार ने धोखा करके चोरी की।

चुने हुए लोगों के लिए काम करने का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि ये सरकार सिर्फ चुने हुए लोगों के लिए काम करती है। पहली बार देश में किसान टैक्स चुका रहे है। देश में जीसटी लागू की और 5 काले कानून लाए। किसानों को दबाने के, खत्म करने के कानून।

महिला आरक्षण और ओबीसी पर भी बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण पर बताते हुए कहा कि हमने बीजेपी ने महिला आरक्षण पर दो चीजे हटाने के लिए कही। पहला है जो सर्वे कराने की बात लिखी गई है और दूसरी लाइन महिला आरक्षण करने से पहले हमें डी नोटिफिकेशन करना है। इससे महिला आरक्षण 10साल बाद होगा। महिला आरक्षण में ओबीसी रिजर्वेशन क्यों नहीं है?

हिंदुस्तान का एक्स- रे करना है

ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमे हिंदुस्तान का एक्स- रे करने की जरूरत है। सब कहते है ओबीसी है, सामान्य, दलित है तो कितने प्रतिशत है कोई जवाब नहीं दे पता है। तो अब समय आ गया है। ये पता लगाना है कि 90 अफसर हिंदुस्तान को चला रहे है। 5 परसेंट भागीदीरी ओबीसी को मिल रही है तो क्या ओबीसी की भागीदारी 5 फीसदी है क्या हो ही नहीं सकता है। कास्ट सेंसेस ही एक मुद्दा है। ओबीसी कितने है उनकी भागीदारी कितनी है ये बड़ा सवाल है।

कांग्रेस आने पर सबसे पहला काम यहीं होगा

राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सबसे पहला काम यहीं किया जाएगा। कास्ट सेंसेस पर तेजी से काम किया जाएगा।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल