सीएम शिवराज ने जनता को दी कई सौगातें, बिजली बिल माफ करने के साथ आशा कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को बहुत कुछ


 भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाड़ली बहनों और जनता को कई सौगातें दी हैं। कैबिनेट बैठक में कई जन हितैषी प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 31 अगस्त 2023 तक के बिजली के बढ़े हुए सभी बिल स्थगित किए जाएंगे। सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को 2,000 से बढ़ाकर रु. 6,000 करने की मंजूरी भी दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस राशि में प्रतिवर्ष ₹1000 की बढ़ोत्तरी भी की जाएगी। इसके साथ ही आशा पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि को रु.350 से बढ़ाकर रु. 500 करने और अधिकतम 15,000 रुपए प्रतिमाह करने की मंजूरी दी गई।

कैबिनेट ने शहरी आशा पर्यवेक्षकों की सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली राशि को रु. 20,000 से बढ़ाकर रु. 1,00,000 करने की मंजूरी दी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक युवाओं के लिए जिला स्तर, संभाग स्तर और राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर खेलों का आयोजन किया जाएगा।

मेधावी विद्यार्थी योजना की वार्षिक आय सीमा को रु. 6,00,000 से बढ़ाकर रु. 8,00,000 किया गया।

कपास के व्यापरियों के मंडी शुल्क को 31-03-2024 तक के लिए घटाकर रु. 0.50 करने का निर्णय लिया गया। गुर्जर कल्याण के लिए देव नारायण बोर्ड के गठन को मंजूरी दी गई।

नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर निगमों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत शहरों की सड़कों के समृद्धीकरण के लिए रु. 1,200 करोड़ की मंजूरी दी गई। बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के लिए लाड़ली बहना योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। रीवा जिले में नए अनुविभाग जवा का सृजन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 12 पद स्वीकृत किये गए हैं और 100 पटवारी हलके शामिल करने का निर्णय लिया गया।

हाईवे से सुगम यातायात

पश्चिम भोपाल बाइपास में फोरलेन और पेव्ड शोल्डर में हाइब्रिड NOT मॉडल के तहत निर्माण करने का निर्णय लिया गया। 2,981.65 करोड़ की लागत से 40.90 किमी रोड का निर्माण किया जाएगा। सतपुड़ा भवन के उन्नयन के लिए रु. 167.59 करोड़ की स्वीकृति दी गई। रतलाम के सैलाना और छतरपुर के लवकुशनगर में दो नवीन समूह नल जल योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल