MP,आवारा कु्त्तों ने हमला कर महिला को मारा डाल, फिर नोंचकर खा गए


 

सिवनी ,मध्य प्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर कांहीवाड़ा थानांतर्गत मुंडरई गांव में शनिवार को आवारा कुत्तों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। कुत्तों के झुंड ने महिला के शरीर से मांस नोंच-नोंचकर खा लिया। इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। मृतका के भांजे व पूर्व सरपंच बिहारी लाल पटले ने बताया कि केसरबाई (55) पत्नी गेंदेश्वर हनवत सुबह करीब सात बजे कृषि कार्य के लिए खेत जा रही थीं।

खेत के पास आवारा कुत्तों का झुंड था। इसी दौरान कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को कुत्तों द्वारा नोचते देख शोर मचाकर उन्हें भगाया। इस दौरान महिला के शरीर के अधिकांश हिस्से में सिर्फ हड्डियां बची थीं। शरीर से मांस गायब हो चुका था।

महिला की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मुंडरई गांव में डेढ़ साल से आवारा कुत्तों का आतंक है। नगर पालिका सिवनी ने शहर में पकड़े गए आवारा कुत्तों को उनके गांव के पास छोड़ दिया था। करीब 15 खूंखार कुत्तों का झुंड बंदरों व बकरियों का शिकार भी करता रहा है।

इधर मृतका के स्वजनों व ग्रामीणों का कहना है कि मुंडरई गांव में बीते डेढ़ साल से आवारा कुत्तों का आतंक है। नगर पालिका प्रशासन सिवनी द्वारा शहर से पकड़े गए आवारा कुत्तों को मुंडरई गांव के आसपास छोड़ दिया गया है। करीब 15 खूंखार कुत्तों का झुंड बंदरों के अलावा गांव के पालतू जानवर बकरी को खदेड़कर उनका शिकार कर रहे हैं।बीते डेढ़ साल में गांव की करीब 50 बकरियों व कई जंगली बंदरों को आवारा कुत्ते मार चुके हैं।दो दिन पहले आवारा कुत्तों ने एक बकरी को मारकर उसे खा लिया था।गांव के डिमांकचंद हनवत, इंकार सिंह मलगांव, संतोष हनवत इत्यादि का कहना है कि आए दिन आवारा कुत्ते पालतु मवेशियों को अपना निशाना बना रहे हैं।

स्वजनों ने कहा कुत्तों के हमले हुई महिला की मौतः

मृतक महिला के भांजे व मुंडरई के पूर्व सरपंच बिहारी लाल पटले ने बताया कि केसरबाई सुबह करीब 7 बजे कृषि कार्य के लिए खेत जा रही थी। खेत के पास पेड़ पर मौजूद बंदरों के आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था।संभव: इसी दौरान आवारा कुत्तों ने खेत जा रही महिला पर हमला कर दिया और कुत्तों के हमले से महिला की मौत हो गई। कुछ देर बाद वहां से निकल रहे लोगों ने महिला के शव का मांस खा रहे कुत्तों के झुंड को देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों व कान्हीवाड़ा पुलिस को दी। मौके पर बड़ी संख्या में कुत्तों की मौजूदगी के निशान पाए गए हैं। महिला के लहूलुहान शव में पैरों व हाथ की हड्डियां नजर आ रही थी, इसके ऊपर का मांस आवारा कुत्ते खा चुके थे। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगा मौत का कारण

इस मामले में कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी मोनिस सिंह बैस का कहना है कि महिला का शव को नोचते हुए आवारा कुत्तों को मौके पर ग्रामीणों ने देखा है। महिला के शरीर में कई जगह पर जानवर के कांटने के निशान पाए गए हैं।शव काे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। डाक्टरों से चर्चा के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि किस जानवर के हमले से महिला की मौत हुई है। वहीं वन्यप्राणी जानवर के हमले की आशंका को देखते हुए मौके पर वन अमले को भी बुलाया गया है। इस मामले सिवनी उपवनमंडल अधिकारी योगेश पटेल का कहना है कि जिस तरह से महिला के मांस को लौंचा गया है, वह वन्यप्राणी के हमला करने का तरीका दिखाई नहीं दे रहा है। घटना स्थल से 5 किलोमीटर के दायरे में वन क्षेत्र नहीं हैं। ऐसे में खेत जा रही महिला पर वन्यप्राणी के हमले की संभावना दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। मौके के आसपास खोजबीन कर वन्यप्राणी के पगमार्क या अन्य साक्ष्य ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।


Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल