महिला की पत्‍थर से कुचलकर हत्‍या, दुष्‍कर्म की आशंका

माधोगंज थाना क्षेत्र के तहत धान मिल रोड पर झाडि़यों के बीच में एक महिला का शव मिला। महिला को पत्थर से कुचलकर मारा गया है। साथ ही शव निर्वस्त्र हालत में था। साथ ही महिला का एक हाथ गायब है। घटना की सूचना मिलते ही माधौगंज पुलिस सहित पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 घटनाक्रम के मुताबिक माधौगंज थाना क्षेत्र के धान मिल रोड पर लोगों को एक शव दिखा। पास में देखा तो वह महिला का शव था। लोगों ने पुलिस काे सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस को नजर आया कि शव निर्वस्त्र है और महिला का है। शरीर से एक हाथ भी गायब था। पुलिस को अशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। शव के आसपास पुलिस को खून से सने हुए पत्थर मिले हैं। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। साथ ही मृतका की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल