राज्यों में सरकारें गिराने के लिए बकरों की तरह विधायकों की खरीद फरोख्त करती है भाजपा : अशोक गहलोत


 गुजरात में विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईद के लिए बकरे खरीदे जाते हैं, उसी तरह भाजपा राज्यों में चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करती है। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में धनबल का इस्तेमाल कर सरकारों को गिरा दिया था। यही नहीं भाजपा ने राजस्थान में भी सरकार गिराने की असफल कोशिश की थी।

गुजरात में आठ नवंबर तक जारी होगा घोषणा पत्र 

अशोक गहलोत गुजरात के साबरकांठा जिले के खेड़ब्रह्मा कस्बे में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र आठ नवंबर तक जारी कर दिया जाएगा। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने का काम करती है। भाजपा राज्यों में सरकारों को गिराने का काम करती है। भाजपा राज्यों में विधायकों को खरीदकर अपनी सरकार बनाती है। भाजपा चुनावी बांड के जरिये प्राप्त धन का दुरुपयोग करके विधायकों को खरीदती है। ठीक उसी तरह जैसे लोग ईद के दौरान बकरा मंडियों से बकरे खरीदते हैं।

एक एक विधायकों को दिए गए 35 करोड़ रुपये

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई और अपनी सरकार बनाई। भाजपा ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी यही किया। गहलोत ने दावा कि भाजपा की ओर से हर विधायक को लगभग 35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। हाल ही में भाजपा ने राजस्थान में भी ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई क्योंकि हमारे सभी विधायक एकजुट रहे।


गुजरात में इन मुद्दों पर फोकस करेगी कांग्रेस 

उन्होंने हाल ही में खेडब्रह्मा कांग्रेस विधायक अश्विन कोतवाल के सत्तारूढ़ भाजपा में दलबदल करने पर भी नाराजगी जताई। गहलोत ने कहा कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस मुख्य रूप से मुफ्त स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगी। हम राजस्थान के सामाजिक सुरक्षा मॉडल को गुजरात में लागू करेंगे। हम राजस्थान में प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा प्रदान करते हैं। हम एक मुफ्त रसोई भी चलाते हैं जहां हर किसी को भी 8 रुपये में भोजन मिल सकता है। हम मनरेगा के तहत 100 दिनों के बजाय, 125 दिनों का रोजगार प्रदान करते है।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल