BJP की राह में 21 'कांटे':पहली बार हाईकमान भी भाजपा में बगावत रोकने में फेल, कांग्रेस को भी 7 सीटों पर नुकसान पहुंचाएंगे बागी


 

हिमाचल में भाजपा 'रिवाज' और कांग्रेस 'राज' बदलने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। मगर, दोनों दलों की राह में उनके अपने ही 'कांटे' बन गए हैं। नामांकन वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। इस समय कांग्रेस के 7 और भाजपा में 21 नेता बगावत कर चुनाव मैदान में खम ठोक चुके हैं।

भाजपा ने इस बार अपने 10 सिटिंग MLA के टिकट काटे इसलिए BJP में कांग्रेस के मुकाबले बागी भी तीन गुणा ज्यादा है। राजनीतिक पंडित इसे कांग्रेस को मनोवैज्ञानिक बढ़त के तौर पर देख रहे हैं। प्रदेश में पहली बार भाजपा में इतनी बगावत देखने को मिली है‌ जिसे रोकने और बागियों को मनाने में पार्टी हाईकमान भी फेल साबित हुआ है।

BJP पर भारी इनकी बगावत भारी

BJP को चुनौती देने वालों में 4 पूर्व विधायक, एक सीटिंग MLA, एक मंत्री पुत्र, एक पूर्व सांसद के पुत्र और एक पूर्व सांसद है। पूर्व विधायकों में आनी से किशोरी लाल, नालागढ़ से केएल ठाकुर, इंदौरा से मनोहर धीमान और किन्नौर से तेजवंत नेगी भी मैदान है।

इन दिग्गजों को हल्के में नहीं ले सकती BJP

इसी तरह देहरा MLA से विधायक होशियार सिंह, फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार, बंजार से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर से भी भाजपा को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

यह नेता भी भाजपा की राह के "कांटे'

वहीं संगठन में अच्छी साख रखने वाले मंडी सदर से प्रवीण शर्मा सीटिंग MLA अनिल शर्मा को मुश्किल में डाल सकते हैं। बिलासपुर सदर से सुभाष शर्मा, कुल्लू से राम सिंह, कांगड़ा से कुलभाष चौधरी और रोहड़ू से राजेंद्र धीरटा पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं।

हमीरपुर के भोरंज से भाजपा के पवन कुमार, नाचन से ज्ञानचंद, धर्मशाला से विपिन नैहरिया व अनिल चौधरी, बड़सर से संजीव शर्मा, हमीरपुर से नरेश दर्जी, चंबा सदर से इंदिरा कपूर और मनाली से महेंद्र सिंह ठाकुर भाजपा के राह में "कांटा' साबित हो सकते हैं।

कांग्रेस को 1 पूर्व मंत्री और 2 पूर्व विधायकों की चुनौती

बेशक कांग्रेस में BJP की तुलना में वन थर्ड बागी है लेकिन कांग्रेस के इनमें एक पूर्व मंत्री, दो पूर्व विधायक, एक पूर्व विधायक की पत्नी और एक पूर्व मंत्री का बेटा शामिल है। यानी कांग्रेस को अपनों चार बागियों से चुनौती मिलने वाली है।

पच्छाद में दयाल प्यारी के सामने गंगूराम की चुनौती

पच्छाद में कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर, सुलह में पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल में पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट, ठियोग से पूर्व विधायक की पत्नी इंदू वर्मा और पूर्व मंत्री स्व. जयबिहारी लाल खाची के बेटे विजय पाल खाची और आनी में मास-लीडर परसराम कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा रोड़ा साबित हो सकते हैं।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल