प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल शहर- जिला कांग्रेस की बैठक लेंगी


 अर्चना शर्मा प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस 

सागर/  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी सागर - शहर के लिए नियुक्त संगठन प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल शनिवार 01 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन के सभागार में कांग्रेस परिवार की महत्त्वपूर्ण बैठक लेंगी। इसके बाद वे कार्यालय के कक्ष में बैठकर कांग्रेसजनों से अलग अलग चर्चा करेंगी।

                मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने उक्त संबंध में बताया कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से नियुक्त संगठन प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देश पर यहां पहुंच रही है। वे यहां आकर जिला- शहर कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार वे यहां कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन के सभागार में वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक लेंगी। बैठक के पश्चात वे कार्यालय के कक्ष में सभी से वन टू वन तथा समूह में अलग-अलग चर्चा करेंगी।

           प्रदेश कांग्रेस की ओर से नवनियुक्त प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल की उपस्थिति में आयोजित उक्त महत्त्वपूर्ण बैठक को लेकर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के स्थाई मंत्री दीनदयाल तिवारी ने  समस्त वरिष्ठ नेताओं, पीसीसी पदाधिकारियों, निर्वाचित पार्षदों, जिला कांग्रेस के समस्त पूर्व कार्यकारी अध्यक्षों व पदाधिकारियों, ब्लॉक, मंडलम तथा सेक्टर कमेटियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी विभाग प्रकोष्ठ व समितियों के समस्त पदाधिकारियों समेत सभी कांग्रेसजनों से नवनियुक्त प्रभारी का भव्य स्वागत कर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।                          

           



Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल