नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर ताहिर खान मासाब का कांग्रेस जनों ने किया स्वागत जनहितैषी मुद्दों व जनसमस्या को लेकर पूरी आक्रमकता से भूमिका का निर्वाहन किया जाएगा - ताहिर मासाब


 अर्चना शर्मा प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस 

सागर/ नगर निगम की नवनिर्वाचित परिषद में कांग्रेस की ओर से निर्वाचित पार्षद ताहिर खान को उप नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर गुजराती बाजार में कांग्रेसजनों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा शहर विकास की लड़ाई को ताकत के साथ लड़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।     जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने पार्षद दल के पदाधिकारियों की घोषणा के अनुसार ताहिर खान को उपनेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने के बाद गुजराती बाजार पहुंचने पर प्रदीप कॉफी हाउस में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के संगठन सचिव आदिल राइन का जन्मदिन भी मनाकर उन्हें भी शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित चमन अंसारी ऋषभ जैन गल्ला हेमराज रजक पूर्व पार्षद शौकत अली शुभम उपाध्याय शफीक खान प्रदीप जैन मासाब चंद्रभान सिंह ठाकुर सुल्तान अफजल फैजान आदि ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।   इस अवसर पर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष ताहिर खान ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके निर्वहन में तथा शहर की जनता की हितों की लड़ाई लड़ने में हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनी श्री कमलनाथ जी समेत शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार भी माना है। 

                        

                                             

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल