माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है - संजय कपूर,भाजपा पर अनैतिक हथकंडे अपना कर चुनाव का रुख बदलने की कोशिश करने की व्यक्त की आशंका

निधि जैन ने कहा कि कि वे भाजपा सरकार की रहते महंगाई का दंश और महिलाओं का दर्द बहुत अच्छे से अनुभव करती हैं। महंगाई के इस दौर में सामान्य महिलाएं किस तरह से अपना घर चलाती हैं यह अनुभव भी उन्हें बखूबी हुआ है।



 अर्चना शर्मा प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस भोपाल 

सागर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के सह प्रभारी माननीय श्री संजय कपूर ने सागर पहुंचकर नगर निगम चुनाव में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रेखा चौधरी व स्वदेश जैन तथा महापौर प्रत्याशी निधि जैन समेत विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग चर्चा कर चुनाव संबंधित फीडबैक लिया।

   कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता श्री संजय कपूर बुधवार की रात यहां पहुंचे थे। उनके साथ एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भूपेंद्र सिंह मुहासा भी सागर पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक सुनील जैन प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी महापौर चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने चुनाव संचालक रामकुमार पचौरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक उपाध्यक्ष अमित रामजी दुबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे आदि ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

         मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा नगर निगम चुनाव के लिए पीसीसी के मीडिया प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने अपने सागर प्रवास के दौरान विभिन्न वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे जितेंद्र सिंह चावला बुंदेल सिंह बुंदेला समेत विभिन्न वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है और जनता भाजपा को सबक सिखाना चाहती है। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि वे इस माहौल को बनाए रखते हुए इस चुनाव में जीत हासिल कर 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के अंतिम 3 दिन भाजपा अनैतिक हथकंडे अपना कर चुनाव का रुख बदलने की कोशिश करेगी। ऐसे में सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर किसी भी चुनौती का मुकाबला करने को तैयार रहें। 

                 राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने अपने सागर प्रवास के दौरान सूबेदार वार्ड स्थित देव गोपाल जी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा यहां वार्डवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन समेत कांग्रेस के वार्ड पार्षदों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में तथा अधिक से अधिक वोटों के साथ जिताने की अपील की।


                                

                    

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल