पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया महंगाई मुक्त भारत अभियान का आगाज़ गली मोहल्लों और चौक चौराहों तक पहुंचकर किया अलग-अलग तरह से प्रदर्शन

 

अर्चना शर्मा प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस भोपाल

  सागर/ पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के कई हिस्सों में अलग अलग तरह से ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ की शुरूआत कर जन आंदोलन का शंखनाद किया। इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में प्रमुख पदाधिकारियों ने तीनबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया।   कांग्रेस कार्यालय के पास किए गए प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा व मोदी सरकार के राज में खाद्य तेल,अनाज एवं मसालों पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दवाइयों स्टेशनरी जैसी आम जरूरत की चीजों पर बेलगाम गति से बढ़ रही हैं। दानवरूपी इस महंगाई को परास्त करने के लिए कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत शहर के हर हिस्से में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन कर गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम शुरू किया गया है।     

कांग्रेस कार्यालय के पास हुए इस प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस जन महंगाई संबंधी कार्टून और नारे लिखे हुए जैकेट पहने हुए थे।

कांग्रेसजनों ने रसोई गैस के सिलेंडर पर माला चढ़ाकर तथा थाली, ताली, घंटा बजाकर जोरदार नारेबाजी के साथ देश-प्रदेश में व्याप्त महंगाई की ओर ध्यान आकृष्ट कर भाजपा सरकार का विरोध किया गया। 

 इस दौरान वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा सागर संभाग के प्रभारी डॉ संदीप सबलोक प्रदेश महासचिव रमाकांत यादव सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे महिला अध्यक्ष रजिया खान ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित गोवर्धन रैकवार दीनदयाल तिवारी भैयन पटेल साजिद राइन वसीम खान सुनील पावा आदिल राइन प्रियंका तिवारी अलीम खान शुभम उपाध्याय प्रदीप जैन कुल्फी रवि केशरी जाहिद ठेकेदार समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने महंगाई मुक्त भारत अभियान का आगाज किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने चूल्हे पर पकोड़े तले

   महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत कटरा बाजार में नगर निगम मार्केट के बाहर युवाओं ने गैस की बढ़ती हुई दामों के विरोध स्वरूप चूल्हे पर पकौड़े तलकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रीता चौधरी में शामिल होकर खुद ही चूल्हे पर कढ़ाई रखकर पकोड़े तले और जनता तथा सरकार को महंगी गैस का संदेश दिया।


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक में युवा छात्रों के साथ सिविल लाइन चौराहे पर किया प्रदर्शन

महंगाई मुक्त भारत अभियान की आवाज के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तथा सागर संभाग की प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने कई युवाओं और छात्रों के साथ गैस सिलेंडर खाने के तेल के डिब्बे दाल चावल और आटे की पूरियां तथा दोपहिया वाहन रखकर ताली और ताली बजाते हुए महंगाई का विरोध किया।सिविल लाइन चौराहे पर किया गया यह प्रदर्शन यहां से निकलने वाले राहगीरों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बना रहा और लोग इस प्रदर्शन को रास्ते में रुक कर देखे बिना नहीं निकल सके। एनएसयूआई नेता अक्षत कोठरी के नेतृत्व में युवाओं के दल के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कोठारी पूर्व पार्षद रूपनारायण तोता यादव व अजय भारद्वाज के अलावा सुजीत ठाकुर आकाश जाट तशु गौतम राहुल टुटेजा सुधांशु साहू युवराज ठाकुर देशराज यादव राहुल बाबा श्रेष्ठ साहू प्रयंकर तिवारी आदि के साथ महंगाई मुक्त भारत अभियान का आगाज किया। 



जगह-जगह हुआ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूरे देश भर में एक साथ शुरू किए गए महंगाई मुक्त भारत अभियान को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की पिछले दिनों की तैयारी का असर दिखा। शहर के संत रविदास वार्ड में सेवादल नेत्री रेखा ठाकुर विशाल अहिरवार आदि ने झाड़ू और बेलन के साथ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। तुलसी नगर वार्ड में पार्षद भजन पटेल ने हाथों में पोस्टर लेकर महिलाओं के साथ प्रदर्शन किया सेवादल महिला विंग की अध्यक्ष रजिया खान ने भी महिलाओं के साथ महंगाई को जमकर कोसा महिला नेत्री महजबीन अली वार रोशनी खान ने गोपालगंज में घंटी झालर बजाकर तेल के खाली डिब्बे बजाकर महंगाई के विरोध में आवाज उठाई। काकागंज क्षेत्र में पुष्पा रैकवार द्वारका चौधरी गोवर्धन रैकवार लक्ष्मीनारायण सोनाकिया आदि ने क्षेत्रीय निवासियों के साथ गैस का सिलेंडर दो पहिया वाहन और खाली डिब्बे रखकर प्रदर्शन किया लक्ष्मीपुरा में प्रदीप जैन कुल्फी ने मोटरसाइकिल को हथेली पर रखकर वार्ड में घुमाया तथा मधुकरशाह वार्ड में महेश अहिरवार ने महिलाओं के साथ चूल्हे पर खाना पका कर महंगी गैस का संदेश दिया इसी तरह का प्रदर्शन नगर निगम मार्केट में भूरे खटीक और आदिल राय ने चूल्हे पर पकौड़े तल कर किया। बड़ा बाजार में सेवादल अध्यक्ष चिंटू कटारे ने अपने साथियों के साथ महंगाई के खिलाफ गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश को प्रार्थना पत्र सौंपा और महंगाई कम करने के लिए मोदी सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। सिविल लाइन वार्ड में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अंकलेश्वर दुबे सुनील बाबा अनिल दक्षिण अभी दो पहिया वाहन और खाली सिलेंडर के साथ प्रदर्शन किया। ब्लॉक क्रमांक 1 के अध्यक्ष शरद पुरोहित ने कटरा भीतर बाजार में सेवा दल के नेता विजय साहू पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शरद राजा सेन रवि केसरवानी आदि के साथ प्रदर्शन किया। भगवान गंज में धर्मेंद्र चौधरी ने महिलाओं के साथ खाली सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया। सदर ब्लॉक क्रमांक 4 में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदोष कुरैशी आनंद हेला अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर आदि ने गैस सिलेंडर को फूल माला पहनाकर महंगाई मुक्त भारत अभियान को शुरू किया।

                 

                        

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल