भूपेंद्र सिंह मुहासा कांग्रेस पार्टी की डिजिटल मेंबरशिप कमेटी में राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए गए


 अर्चना शर्मा प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस भोपा

   कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में सागर के युवा नेता भूपेंद्र सिंह मुहासा को गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने पार्टी की डिजिटल मेंबरशिप कमेटी में नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। कुल दो सदस्यों वाली इस कमेटी के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल तथा चेयरमैन के राजू हैं।

                 मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सागर संभाग के प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू की गई डिजिटल मेंबरशिप प्रोजक्ट के डेटा एनालिटिक्स कार्य के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने श्री के राजू की अध्यक्षता में बनी 2 सदस्यीय कमेटी में युवा नेता भूपेंद्र सिंह मुहासा को कोऑर्डिनेटर बनाया है जिसके प्रभारी कांग्रेस के प्रभारी महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल रहेंगे।

                 गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह मुहासा लंबे समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देश के कई प्रांतों में संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी तथा अन्य संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने की जिम्मेदारी संभाल कर आ रहे हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति पर सागर जिले के कांग्रेस जनों में हर्ष की लहर व्याप्त है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं सागर संभाग के प्रभारी डॉ संदीप सबलोक पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे श्रीमती किरण मिश्रा चक्रेश सिंघई पप्पू गुप्ता रामकुमार पचौरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे महिला कांग्रेस की सैयद महजबीन अली गोवर्धन रैकवार प्रवक्तागण लक्ष्मीनारायन सोनाकिया आशीष ज्योतिषी भईयन पटेल ताहिर खान डॉ सीबी तिवारी लीलाधर सूर्यवंशी जमना प्रसाद सोनी हनीफ ठेकेदार रूपनारायण तोता यादव नाथूराम चौधरी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भूपेंद्र सिंह मोहासा को अपनी बधाई दी है और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी श्री राहुल गांधी जी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा श्री केसी वेणुगोपाल तथा कि राजू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

                 

                          

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल