नेमावर गौशाला में संपन्न हुआ लड्डू महोत्सव
अनिल उपाध्याय खातेगांव
प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस भोपाल
कुंडलपुर में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में आयोजित जैन समाज के इतिहास का सबसे बड़ा पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव जैन कुंभ सानंद संपन्न हो इस भाव के साथ अर्हम जीव दया भारत संस्था द्वारा भारतवर्ष की विभिन्न गौशालाओं में पशुधन को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। गौरतलब है कि दिनांक 11 फरवरी से यह अभियान देश एवं प्रदेश के विभिन्न गौशालाओं में चलाया जा रहा था और आज तक हजारों पशु धनों का मुंह मीठा इस अभियान के तहत कराया गया इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में 28 फरवरी को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से संचालित नेमावर गौशाला में पशुधन को अलसी एवं गुड़ से बने हुए औषधि युक्त लड्डुओं का वितरण किया गया। इस अवसर पर गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, व्यवस्था प्रभारी मुकेश सेठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन पटेल, कांग्रेस नेता मनीष पटेल जामनेर, सांसद प्रतिनिधि हरिओम चंदेल, पुनीत जैन, संदीप पाटनी, नेमावर से पत्रकार सुनील जैन, बजरंग दल के संजू शर्मा अशोक गुर्जर, पशुधन को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।