कमलनाथ नाग तो दिग्विजय सिंह सपेरा, MP के कृषि मंत्री कमल पटेल ने यह क्या कह दिया


 अपने बड़बोले बयानों के लिए हमेशा विवादों में रहने वाले कृषि मंत्री कमल पटेल ने अब पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। कमल पटेल ने कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरा बताया है। 




सपेरे के कहने में आए और सरकार चली गई

कमल पटेल ने इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मजाकिया लहजे में यह बात कही। उन्होंने कहाकि दिग्विजय सिंह सपेरा है और कमलनाथ नाग है। उन्होंने कहाकि सपेरे में कहने में आकर कमलनाथ की सरकार चली गई। वह सिर्फ यहीं नहीं रुके। कमल पटेल ने कहाकि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि संघ दीमक है। मैं तो यह कहता हूं कि कमलनाथ और दिग्विजय दीमक हैं।

दिग्विजय व कमलनाथ का वीडियो हुआ था वायरल 

हाल ही में दिग्विजय सिंह कमलनाथ की आपसी बातचीत का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसमें धरना देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भी आपके माध्यम से जाने की जरूरत है। इस वीडियो के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया था।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल