मण्डीदीप नगर पालिका के वार्ड आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न


रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप

प्रखर न्यूज व्यूज एक्सप्रेस भोपाल


 रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर की उपस्थिति में नगर पालिका मण्डीदीप के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 29 क तथा इसके तहत बने मप्र नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डो का आरक्षण) नियम 1994 के प्रावधान अनुसार वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सम्पन्न हुई। जिसके तहत मण्डीदीप नगर पालिका का वार्ड क्रमांक-1 महावीर वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-2 बालगंगाधर तिलक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-3 राजा भोज वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-4 इंदिरा गांधी वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-5 दुर्गा चौक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-6 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए आरक्षित हुआ।

 इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-7 महात्मा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-8 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-9 डॉ जाकिर हुसैन वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), वार्ड क्रमांक-10 डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-11 स्वामी विवेकानंद वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-12 चन्द्रशेखर वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-13 गुरूनानक वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-14 शिवाजी वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त), वार्ड क्रमांक-15 गुरूगोविंद पंत वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-16 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-17 महाराणा प्रताप वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-18 राजीव गांधी वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक-19 जवाहरलाल नेहरू वार्ड अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक-20 पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अनुसूचित जाति (महिला), वार्ड क्रमांक-21 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड अनारक्षित (महिला), वार्ड क्रमांक-22 डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-23 शहीद भगत सिंह वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-24 शहीद मंगल पाण्डेय वार्ड अनारक्षित (मुक्त), वार्ड क्रमांक-25 तात्या टोपे वार्ड अनारक्षित (महिला) तथा वार्ड क्रमांक-26 शहीद रामप्रसाद बिसमिल वार्ड अनारक्षित (मुक्त) किया गया है। इस प्रकार 04 वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जनजाति, 07 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग, 07 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए तथा शेष 07 वार्ड अनारक्षित मुक्त रहे।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल