भोपाल में महिला डेंटिस्ट से रेप:फ्रूट कारोबारी ने पहले दोस्ती बढ़ाई फिर 4 साल तक लिव इन में रखा, अब शादी से मुकरा

 

जहांगीराबाद पुलिस ने महिला डेंटिस्ट की शिकायत पर फ्रूट व्यापारी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी की दुकान से वह फल खरीदती थी। इस दौरान उससे दोस्ती हो गई। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर लिव-इन-रिलेशन में रखा। शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शोषण किया। अब शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक तलैया इलाके में रहने वाली 37 साल की महिला पेशे से डेंटिस्ट है। वर्तमान उसने जॉब छोड़कर रखी है। वर्ष 2014 में उसकी शादी हुई थी। सालभर पति के साथ रहने के बाद वह अलग रहने लगी। पति से उसका कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है। महिला का कहना है कि वह जहांगीराबाद में फल व्यापारी मोहम्मद जावेद की दुकान से फल खरीदती थी। इस दौरान उसकी जावेद से दोस्ती हो गई। महिला की दोस्ती गांठने आरोपी सस्ते में फल देता था। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

इसी बीच, जावेद ने उसे शादी करने का प्रलोभन दिया। अपने गोदाम पर बुलाया। गोदाम में आरोपी ने जनवरी 2018 में पहली बार उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से ही वह पीड़िता का लगातार दैहिक शोषण करता रहा। महिला ने हाल में शादी की बात कही, इस पर आरोपी ने इंकार कर दिया। पुलिस ने जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल