भोपाल में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा:कार से बाइक टकराने पर मार डाला, दो दिन में 250 CCTV फुटेज देख आरोपियों तक पहुंची पुलिस

 


भाजपा नेता राकेश कुकरेजा के ड्राइवर सुनील नामदेव की हत्या गांव के ही पांच लोगों ने चाकू मार कर की थी। सुनील की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी बाइक आगे चल रही आरोपियों की कार से टकरा गई थी। इस पर उनके बीच बहस हुई। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। अगले दिन घर से 100 मीटर दूर पान की गुमठी के पास बेटे की लाश मिली थी। वहीं उसकी बाइक खड़ी थी। सूखी सेवनिया पुलिस ने ढाई सौ सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों तक पहुंची। रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि पिपलिया बाज खां निवासी सुनील नामदेव (26) पिता कैलाश नामदेव ड्राइवर था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे उसके पिता मंदिर जाने के लिए निकले, तो घर से 100 मीटर दूर सुनील लहूलुहान हालत में मिला था। कैलाश उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सुनील कोहेफिजा में रहने वाले राकेश कुकरेजा के यहां ड्राइवर था। राकेश गुरुनानक मंडल के अध्यक्ष हैैं। सुनील के मुंह, पीठ और पैर में चाकू के गहरे निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

अफसरों ने सूखी सेवनिया थाना प्रभारी वीबीएस सेंगर, अयोध्या नगर थाना प्रभारी पवन सेन, अवधपुरी थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के साथ विशेष टीम बनाई थी। टीम ने दो दिन में 250 सीसीटीवी फुटेल खंगाल कर आरोपियों की पहचान की। आरोपी गांव में रहने वाले नीलेंद्र मीणा, उसका भाई शुभम मीणा, नीलेंद्र के दोस्त तरुण कलावत, शाहरुख खान और बलीम खान उर्फ बबलू निकले। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों का कबूलनामा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह गांव कार से लौट रहे थे। उनके पीछे सुनील नामदेव बाइक से था, तभी सुनील ने बाइक से उनकी कार को टक्कर मार दी थी। इस पर नीलेंद्र का सुनील से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ा, तो पांचों ने मिलकर सुनील के साथ मारपीट की। इसके बाद चाकू मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने साक्ष्य छिपाने पर नीलेंद्र के परिजन को भी मामले में आरोपी बनाया है।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल