भोपाल मै रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म:आर्थिक तंगी की बात कहकर महिला को होटल में बुलाया, गिरवी रखने के लिए गहने लिए, फिर गलत काम किया

 


भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली महिला के साथ उसकी बहन के नंदोई ने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला के आरोपी ने गहने भी हड़प लिए। पति से संबंधों की जानकारी देने की धमकी देकर महिला का वह शोषण करता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक, नीम वाली गली जहांगीराबाद निवासी 29 वर्षीय पीड़िता गृहणी है। उसका पति कपड़े के शो-रूम में नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी हुई थी। उसकी सात साल की बेटी है। वर्ष 2019 में इंदौर में विवाह समारोह के दौरान उसकी मुलाकात चचेरी बहन के नंदोई रितेश कुशवाह से हुई थी। दोनों के बीच वहीं काफी देर बातचीत हुई, रिश्तेदारी होने के कारण दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज कर लिए। बाद में दोनों फेसबुक पर चैटिंग के जरिए बातचीत करने लगे। इसी दौरान आरोपी ने महिला का विश्वास जीत लिया। उसे आर्थिक तंगी की बात बताकर मिलने को राजी किया। पीड़िता से आरोपी ने मदद मांगी। इस पर वह मदद के लिए राजी हो गई। आरोपी ने उससे पैसे की मांग कर दी।

महिला ने बताया कि उसके पास नगदी नहीं है। इस पर आरोपी ने कहा की अगर गहने हों तो दे दो। वह उसे गिरबी रखकर अपना काम चला लेगा। बाद में रकम चुकाकर गहने वापस लेकर उसे दे देगा। पीडि़ता आरोपी की बातों में आ गई। 5 जनवरी 2020 को दोनों ने मिलने का प्लान किया। खंडवा का रहने वाला आरोपी रितेश होटल सत्यविलास एमपी नगर में आकर ठहरा। यहां महिला उससे मिलने पहुंची। आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेकर पहले उसके साथ संबंध बनाए। बाद में महिला के पास मौजूद गहनों को आरोपी ने हड़प लिया। इसके बाद आरोपी अक्सर भोपाल आता और पति को संबंधो की जानकारी देने की धमकी देकर महिला के साथ गलत काम करता।


दोस्ती के बाद करने लगा ब्लैकमेल


फरियादिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ अलग-अलग शहरों में ज्यादती की है। आखीरी बार उसने इसी माह नौ तारीख को संबंध बनाए। किसी को भी जानकारी देने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी आरोपी ने दी है। अब बदमाश उसके लाखों रुपए कीमत के जेवरात भी नहीं लौटा रहा है। फरियादिया ने मां के साथ मंगलवार को एमपी नगर थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम खंड़वा के लिए रवाना की जाएगी।


इंदौर मिलने को बुलाया


महिला ने पुलिस को बताया कि हालही में आरोपी ने उसे इंदौर में मिलने के बुलाया था। उसने कहा था कि इंदौर में उसके गहने लौटा दूंगा। महिला इंदौर पहुंची। लेकिन आरोपी उससे नहीं मिला। न ही उसके गहने दिए। महिला इंदौर में अपनी सहेली के घर पर ठहरी थी। ब्लैकमेल करने का पता चलने के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल