भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित होंगे शुभम चौहान* राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को किया गौरवान्वित

अर्चना शर्मा प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस भोपाल
 

 युवा गतिविधियों एवं उल्लेखनीय कार्यों से देश में अपनी पहचान बनाने वाले मध्यप्रदेश के श्री शुभम चौहान को भारत सरकार द्वारा युवा गतिविधियों के क्षेत्र दिया जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार 'राष्ट्रीय युवा पुरस्कार' 2018-19 के लिए चयनित किया गया है, यह पुरस्कार प्रतिवर्ष युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 29 वर्ष तक के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए उनकी उत्कृष्ट गतिविधियों के आधार पर प्रदान किया जाता है। वर्ष 2018-19 के लिए मध्य प्रदेश से चयनित होने वाले शुभम चौहान एकमात्र युवा है।

 लंबे अंतराल बाद प्रदेश को मिलें पुरस्कार, दिल्ली में होगा समारोह

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा, यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि 10 वर्षों के अंतराल के बाद प्रदेश को यह पुरस्कार प्राप्त हो रहे हैं। शुभम मूलत: राजधानी के समीप स्थित ग्राम तामोट के सामान्य परिवार से हैं, उन्होंने अपनी पढ़ाई शासकीय बेनजीर कॉलेज एवं हमीदिया कॉलेज से की है , वर्तमान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के शोध छात्र के रूप में अध्ययनरत है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केंद्र, जिला प्रशासन एवं राज्य शासन सहित केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग करते हुए उल्लेखनीय भूमिका निभाई, शुभम ने विगत सात-आठ वर्षों में स्वच्छ भारत अभियान, पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम, कोविड-19 जागरूकता, मतदाता जागरूकता, राष्ट्रीय एकता,वित्तीय साक्षरता, आदर्श ग्राम निर्माण हेतु विभिन्न कार्य किए। युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए 50 से अधिक युवा संसद के माध्यम से हजारों युवाओं को जोड़ते हुए नव भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया।



मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित राज्यपाल भी कर चुके हैं सम्मानित

शुभम को पूर्व में राज्य शासन द्वारा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2016-17, नेहरू युवा केंद्र द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान, निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य स्तरीय मतदाता जागरूकता पुरस्कार 2017 एवं 2019, नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छता चैंपियन सम्मान 2021, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक भारत- श्रेष्ठ भारत गतिविधियों के लिए सम्मान सहित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल लालजी टंडन, राज्यपाल राम नरेश यादव,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर सहित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

 वोटर अवेयरनेस एवं स्वच्छता गतिविधियों के लिए रहे एंबेसडर 

जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा शुभम भोपाल में वोटर अवेयरनेस एवं स्वच्छता गतिविधियों के लिए एंबेसडर के तौर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए भी सम्मानित किए जा चुके है।

जम्मू कश्मीर सहित पूर्वोत्तर में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व -

 शुभम ने धारा 370 हटने के बाद भारत सरकार द्वारा मार्च 2020 में जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में मध्य प्रदेश के दल का नेतृत्व किया, इसके साथ ही मणिपुर नागालैंड में आयोजित एक भारत- श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में भी उन्होंने सहभागिता की।

प्रधानमंत्री के एक भारत- श्रेष्ठ भारत अभियान को बढ़ाया आगे , युवा संसद में प्रदेश का किया नेतृत्व

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को नव भारत के निर्माण में जोड़ने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे एक भारत- श्रेष्ठ भारत, युवा संसद, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया अभियान सहित अनेक गतिविधियों में भागीदारी करते हुए शुभम ने जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।

मुख्यमंत्री के कोरोना वॉलिंटियर अभियान से जुड़े, किए सराहनीय कार्य -

 शुभम ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया, उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे हैं कोरोना वॉलिंटियर अभियान से जुड़कर वैक्सीनेशन एवं मास्क जागरूकता के लिए सराहनीय कार्य किया।





Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल