भाजपा मंडल औबेदुल्लागंज ने केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर मनाया सेवा दिवस। कोरोना काल मे लोगो को बांटे मास्क सेनेटाइजर।
औबेदुल्लागंज (सं):-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भोजपुर के लोकप्रिय विधायक सुरेन्द्र पटवा के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल औबेदुल्लागंज के द्वारा मंडल क्षेत्र के नगर व ग्राम में कार्यकर्ताओं ने लोगों को मास्क, सेनेटाइजर एवं फल का वितरण किया।आपको बता दे,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वितीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश संगठन ने 30 मई को गांव एवं नगरीय क्षेत्रों के हर वार्ड में सेवा का महा अभियान चलाया।
इसी सेवा महा अभियान के तहत सेवा देते हुए भोजपुर विधायक सुरेंद्र ने अपने विधानसभा के विभिन्न ग्रामो व मंडलों में जाकर लोगों से वार्तालाप की।मंडल ओबेदुल्लागंज के इस सेवा कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रविन्द्र विजवर्गीय,मंडल अध्यक्ष सोनू चौकसे,डॉ भूपेंद्र नागर, ,मंडल मंत्री मनोज चौरसिया,रामकिशोर नंदवंशी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।