इस बार दिल्ली में झुलसाएगी गर्मी, आज ही टूट गया 76 सालों का रिकॉर्ड

 


सर्दी का मौसम अभी कुछ समय पहले ही गया है और गर्मी ने आहट दे दी है, लेकिन शुरुआती समय में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में मार्च महीने में पिछले 76 सालों में आज का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी, जो शहर के लिए डेटा प्रदान करती है, ने आज अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यह सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 1945 को मार्च में सबसे गर्म दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने कहा कि नजफगढ़ में आज अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, नरेला में 41.7 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 41.6 और पूसा में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं, शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब वहां हीटवेव घोषित किया जाता है। इससे पहले, गर्मी का आलम यह रहा था कि रविवार का तापमान बीते दो सालों में मार्च के सभी दिनों में दर्ज अधिकतम तापमान में सबसे अधिक रहा( दिल्ली प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा था। रविवार को दर्ज अधिकतम तापमान वर्ष 2020 और 2021 में मार्च के सभी दिनों में सबसे अधिक है। इससे पहले 31 मार्च 2019 को इससे अधिक 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

मंगलवार से एक बार फिर गिरेगा पारा

दिल्ली के तापमान में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देने को मिल सकते हैं। मंगलवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार से 25 से 30 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने का अनुमान है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। बुधवार व गुरुवार को हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटे तक रह सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान धीरे-धीरे गिरावट के साथ गुरुवार तक 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल