सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व मंडी सदस्य परेश नागर ने बापू की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण।
ऋषभ यादव
औबेदुल्लागंज(सं):-औबेदुल्लागंज के सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व मंडी सदस्य परेश नागर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वीरसावरकर कॉलेज में स्थापित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान परेश नागर ने बताया कि,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत देश के आधार स्तंभ है।महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर ही देश की उन्नति है। हम सभी को मिलकर गांधी जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए और मेरा प्रयास भी निरंतर उनके बताए मार्ग पर चलने का रहता है।