सूरत झाड़ियों में से 12 साल के बच्चे की लाश बरामद सिर पर चोट के निशान हत्या की आशंका*
*कुलदीप मोर्य। अंजना मिश्रा
सूरत शहर पांडेसरा क्षेत्र में झाडियों में से 12 वर्ष के बच्चे का मृतदेह मिला जिसमें हत्या होने का प्राथमिक अनुमान से पुलिस ने जांच शुरू की है। मृतक बच्चा 15 दिनों पुर्व ही राजस्थान से परिवार के साथ मजदुरी करने के लिए आया था। परिवार में एकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता शोक में डुब गए।
पांडेसरा क्षेत्र की सरस्वती कोलोनी के पास एसएमसी आवास में झाड़ियों से बच्चे की हत्या की हुयी लाश मिली। सूबह 9 बजे के आसपास आवास मे बच्चा खेलते हुए दिखाई दिया था उसके बाद गुम था। इस दौरान उसकी छानबिन करने पर बच्चे का झाड़ियों से मृतदेह मिला।सिर में लकडे़ के फटके मारकर गंभीर रूप से हत्या की गयी थी।
स्थानीय लोगों ने लाश को देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर परिवार के सदस्यों से मृतदेह की पहचान करायी। मूल- राजस्थान का वतनी 12 वर्षीय आंसु श्रीलाल यादव कक्षा पांच में पढ़ता था। 15 दिन पुर्व ही माता सुनिता यादव और रिक्शा चालक पिता के पास आया था।
माता पिता का एक लौता पुत्र होने से उसके मृतदेह को देखकर दोनों की चिखने चिल्लाने और रोने की आवाज से आसपास के लोगों की आंखे में नम हो गयी और पुरा वातावरण गमगीन हो गया। मासूम बच्चे की हत्या किसने और क्यों की इस बारे में अभी तक पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे। पुलिस आसपास के लोगों के पुछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ले रही है।