नौ साल में दूसरी बार सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा

Anjana mishra 


नौ साल में दूसरी बार दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वर्ष 2018 में तापमान लुढ़ककर 10.6 डिग्री तक आ गया था। इससे पहले वर्ष 2011 में तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ था। बुधवार को 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके साथ ही बुधवार सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। अगले 24 घंटे तक ठंडी यथावत रहेगी।

इसके बाद तापमान बढ़ने से ठंड भी कम होगी। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने से सूरत में 8 किमी प्रतिघंटे की गति से सर्द हवाएं दिनभर चलती रही। दो दिन तक सूरत में कोल्डवेव की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल