मंडीदीप में यूथ कांग्रेस ने किसानों के सम्मान में निकाला मशाल जुलूस। यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश यादव के नेतृत्व में किया निकाला जुलूस,लगाए नारे।


 ऋषभ यादव

औबेदुल्लागंज(सं):-

देर शाम मंडीदीप शहर के मुख्य बाजार चौराहा व थाना परिसर के समीप से भोजपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अन्नदाताओं के सम्मान में मशाल आक्रोश जुलूस निकाला।मशाल आक्रोश जुलूस निकालकर काले कानूनों के खिलाफ जारी जंग में किसान भाइयों के समर्थन में यह हुंकार भरी गई।यूथ कांग्रेस ने किसानो के समर्थन में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के आव्हान पर नवनियुक्त भोजपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश यादव के नेतृत्व में यह जुलसु मंडीदीप नगर में निकाला गया।इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि,यूथ कांग्रेस इस काले कानून के खिलाफ है।वह किसानों के हिट के लिए डटकर मुकाबला कर रही है।इस दौरान यूथ कांग्रेस परेश नागर,राजू मेहरा,मंडीदीप के कई कार्यकर्ता सदस्य भी मौजूद रहे।सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मशाल आक्रोश रैली निकाली और संसद में इस काले कानून को वापस लेने की मांग की।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल