ग्वालियर नगर निगम कर्मचारी का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला

Anjanà Mishra


 ग्वालियर- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के माधवगंज थाना क्षेत्र पत्नी के छोड़कर चले जाने से दुखी एक पति ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना माधवगंज कबूतर की हाट की है। मृतक नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया है।   

माधवगंज थाना क्षेत्र के कबूतर की हाट स्थित मीट मार्केट निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र सुभाष छावरिया नगर निगम में कर्मचारी है। 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही उसका पत्नी से विवाद हुआ। स्थिति यह आ गई कि कुछ ही समय में पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। तभी से अनिल तनाव में था। शनिवार रात अपने कमरे में सोने जाने की कहकर चला गया था। 

रविवार सुबह जब परिजन ने देखा तो वह अपने कमरे में नहीं था। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अनिल अंदर फांसी पर लटका मिला। उसने दुपट्‌टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि उसकी पत्नी को भी मामले की सूचना दे दी गई है।

Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल