सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 9 लाख कम मरीज मिले, लेकिन दिल्ली में फिर बढ़ने लगे केस

देश में इस महीने कोरोना के 29 दिनों में 17 लाख नए केस आए हैं। सितंबर में यह आंकड़ा 26 लाख रहा था। हालांकि, बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली और केरल के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। यहां पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में गुरुवार को रिकॉर्ड 5739 मरीज मिले हैं। एक्टिव केस में 1574 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।


सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में 9 लाख कम मरीज मिले


तारीख नए केस ठीक हुए मौतें


1-30 सितंबर 26 लाख 24 लाख 33,273


1-29 अक्टूबर 17 लाख 21 लाख 22,423


दिल्ली में 3 दिन से 4 हजार से ज्यादा केस आ रहे


तारीख नए केस ठीक हुए एक्टिव केस


25 अक्टूबर 4136 3826 +277


26 अक्टूबर 2832 3736 -958


27 अक्टूबर 4853 2722 +2087


28 अक्टूबर 5673 4128 +1505


29 अक्टूबर 5739 4138 +1574


देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 80 लाख 87 हजार 428 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 73 लाख 71 हजार 568 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1 लाख 21 हजार 130 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच, 85 दिन यानी 3 महीने बाद एक्टिव केस (ऐसे मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है) फिर से घटकर 6 लाख से कम हो गए हैं। अब देश में 5 लाख 93 हजार 698 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं। इससे पहले 5 अगस्त को देश में 5 लाख 94 हजार एक्टिव केस थे।


Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल