सूरत : आम आदमी पार्टी का युवा जोड़ो अभियान

सूरत आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। पार्टी द्वारा युवा जोड़ो अभियान अंतर्गत पोरबंदर बापू के जन्मस्थल से अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम तक अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी में जोड़ा जायेगा।


म आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष किशोरभाई देसाई तथा उपाध्यक्ष गोपाल इटालीया ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी द्वारा 2 सितंबर से 2 अक्टुबर एक महीने तक युवा जोडो अभियान शुरू किया जायेगा।


पोरबंदर बापु का जन्मस्थल है वहां से इस अभियान का शुभारंभ होगा और 2 अक्टुबर को बापु का जन्म दिवस के अवसर पर अहमदाबाद गांधी आश्रम में अभियान पुर्ण होगा। एक महिने के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी ने पांच लाख युवाओ को जोडऩे का लक्ष्यांक रखा है।


आगामी स्थानिय निकाय चुनावों में आप दिल्ली मॉडल के अनुसार स्कूल फिस, अच्छे रास्ते, भ्रष्टाचार मुक्त सरकारी कार्यालय के नारों के साथ लोगों के बीच जायेंगे। राज्य में होनेवाले सभी चुनावों में सभी जगह पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी से चुनाव लड़ायेगी।


वर्तमान में पार्टी का संगठन सभी जिलों में कार्यरत है उसे युवा जोड़ो अभियान से अधिक मजबुत करने का प्रयास किया जायेगा। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी द्वारा प्रयाशियों के चयन कि प्रक्रिया भी शुरू की जायेगी।


Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल