कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहे पर किया धरना प्रदर्शन। भाजपा द्वारा षड्यंत्र कर बनाई सरकार का किया विरोध लगाए लोकतंत्र की हत्या के नारे

औबैदुल्लागंज (संवाददाता):-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर कांग्रेस मंडलम ‌अध्यक्ष हरजीत सिंह (मंगू भैया) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार आज नगर के अंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


आपको बता दे यह धरना प्रदर्शन भाजपा द्वारा षड्यंत्र कर मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली स्थिर सरकार को पैसे,लालच के दम पर गिराने ओर सरकार बनाने के रूप में 30 जून को 100 दिवस होने पर काला दिवस के रूप में मानकर विरोध प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाज़ी भी की गई उन्होंने शिवराज सरकार हाय-हाय व मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस प्रदर्शन के दौरान नगर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगू भैया के साथ पूर्व ब्लाक व नगर परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह बिल्ले ,आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष पवित्र कोर,युवा नेता व पूर्व मंडी सदस्य परेश नागर, पूर्व पार्षद पामेश यादव ,हरपाल सिंह राजपूत ,विनोद इरपाचे , बसंत साहू,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष पवित्र कोर व युवा नेता परेश नागर ने बताया कि,भाजपा द्वारा षड्यंत्र करके सरकार को गिराया गया।यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। अम्बेडकर जी की प्रतिमा के सामने यह धरना प्रदर्शन किया जाना इस बात का है प्रतीक है कि,कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की प्रबल समर्थक है।हम भाजपा और 22 विधायकों के इस कृत्य की कड़ी आलोचना करते है। जनता को इनके द्वारा किये गए लोकतंत्र की हत्या के बारे में पता होना चाहिए।वही भाजपा के वापिस आने से प्रदेश सरकार में एक बार फिर माफियाओं ने अपने पैर फैलाना शुरू कर दिए है जिसका हम विरोध करते है।वही उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से कुछ का कहना है कि,नगर में कांग्रेस पार्टी कई बार ऐसे अहम मौके पर एकजुट नही दिखती है उन्होंने दबी जुबान में गुटबाजी की ओर इशारा किया है।


Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल