प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी की पुण्यतिथि माल्यार्पण कर याद किया गया।
औबेदुल्लागंज(सं):-भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंदा चौहान के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पंडित नेहरु को याद किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के साथ,औबेदुल्लागंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश जैन,सुल्तानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयंत दुबे,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष गौर, साधु भैया,कमल गौर, राजेश गौर,महेश साहू,अशोक गौर,आदि लोग उपस्थित थे।