यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ सकती है कांग्रेस : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी अकेले लड़ सकती है। शनिवार देर रात कांग्रेस दफ्तर से घर वापस जाते समय पत्रकारों से उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी के साथ बर्बर व्यवहार नहीं करना चाहिए।


इससे पहले प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा कि अकेले चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को मजबूत बनाना होगा।


कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी छाए रहे
प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कई बार कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी का नाम लिया। तिवारी रोजाना पार्टी दफ्तर आते हैं और हर कार्यक्रम में पार्टी का झंडा लहराते हैं।


प्रियंका आज फिर बैठक करेंगी
प्रियंका गांधी रविवार को भी लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। शनिवार को एसआर दारापुरी के घर से वापस आने के बाद रात 10 बजे तक उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।


Popular posts from this blog

शुजालपुर *कुर्सी तोड़ टी.आई रतन लाल परमार ऐसा काम ना करो ईमानदार एस.पी को बदनाम ना करो*

ट्रांसफर नीति पर अपने ही नियम तोड़ रहा एनएचएम ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन किए कम्नूटी हेल्थ ऑफिसर के ट्रांसफर

फल ठेले बाले ने नपा सीएमओ पर बरसाए थप्पड़, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वीडियो वायरल