Breaking
25 Jan 2025, Sat

महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में दुखद हादसा, आलू कटर मशीन में फंसा दुपट्टा, चली गई महिला की जान

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में एक हादसे में महिला कर्मचारी की मौत हो गई। महिला यहां आलू-प्याज छीलने वाली मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान मशीन में दुपट्‌टा फंसने से उसके गले में फंदा कस गया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। महिला की पहचान रजनी खत्री (30) के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद की। रजनी के गले से फंदा निकालकर उसे अवंतिका अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही तहसीलदार रुपाली जैन और एसडीएम एलएन गर्ग जिला अस्पताल की मर्चुरी पहुंचे। महाकाल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अन्न क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं।

आज महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र बंद रहेगा हादसे को देखकर अन्न क्षेत्र में काम कर रहे तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते आज महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एसडीएम गर्ग ने बताया कि रजनी खत्री बीते 7 साल से महाकाल मंदिर में बतौर आउटसोर्स कर्मचारी काम कर रही थी। बीते एक वर्ष से उसकी ड्यूटी अन्न क्षेत्र में खाना बनाने और परोसने में लगी थी। वह पति से अलग रह रही थी। 12 साल का बेटा है।

हाल ही में लगी हाईटेक मशीन में वह रोजाना की तरह सुबह आलू-प्याज छीलने का काम कर ही रही थी। एसडीएम ने रजनी के परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

मामले पर पुलिस का बयान

इस मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी ओ पी मिश्रा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है. महाकाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं. कुल मिलाकर पूरे मामले की जांच जारी है.

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed