Breaking
16 Oct 2024, Wed

शिक्षा का मंदिर फिर हुआ शर्मसार,बरेली में प्रिंसिपल ने छात्रा से की छेड़छाड़:ग्रामीणों ने आरोपी का मुंह काला कर गांव में घुमाया

राजेन्द्र सिंह

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस

बरेली तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चार गांव में हाई स्कूल प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी ने कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इससे छात्रा बेहोश हो गई थी। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस प्रिंसिपल को थाने ले गई है।

Advertisements

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का यह मामला बरेली थाना क्षेत्र के चारगांव के शासकीय हाई स्कूल का है। जहां नवमीं कक्षा की छात्रा के साथ प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी ने गलत नीयत से छेड़छाड़ की। जिससे आहत होकर छात्रा की तबियत बिगड़ी गईय़ बताया जा रहा है प्रिंसिपल रामसेवक द्विवेदी पहले भी छात्राओं के साथ दो तीन बार छेड़छाड़ कर चुका है।

महज चार माह पहले ही खरगोन से चारगांव तबादला होकर आया है। रामसेवक द्विवेदी स्कूल में तकरीबन 4 बच्चे पढ़ रहे हैं। प्रिंसिपल की इस बेहूदा हरकत पर पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। छात्रा को पुलिस ने घर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की।

ग्रामीणों ने प्राचार्य का मुंह काला कर गांव में घुमाया।

जैसे ही ये बात ग्रामीणों को पता चली। उन्होंने विरोध करते हुए प्राचार्य का मुंह काला कर गांव में घुमाया। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने आई है। आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *