Breaking
16 Oct 2024, Wed

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाएं मनोवैज्ञानिक बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनती हैं कलेक्टर दुबे,

अरुण कुमार शेंडे

प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस

शास.कन्या शिक्षा परिसर रायसेन में कलेक्टर एसपी की उपस्थिति में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रारंभ

रायसेन महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन-जागरूकता हेतु चलाए जा रहे “शक्ति अभिनंदन अभियान” अंतर्गत बुधवार को रायसेन स्थित शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे की उपस्थिति में छात्राओं द्वारा मार्शट आर्ट का प्रदर्शन किया गया। शिक्षा परिसर में अध्ययन कर रहीं छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु आगामी सात दिवस तक मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा कलेक्टर अरविंद दुबे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बालिका तथा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आज यहां छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण तथा प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी छात्राएं पूरी लगन से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त करें इस तरह के प्रशिक्षण से छात्राएं बालिकाएं मनोवैज्ञानिक बौद्धिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनती हैं कलेक्टर दुबे ने कहा कि छात्राएं मार्शल आर्ट का जो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी यह उनके लिए हमेशा उपयोगी रहेगा मार्शल आर्ट सीखने के बाद छात्राओं के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी तथा वे स्वयं को पहले की अपेक्षा और अधिक सशक्त महसूस करेंगी। यह आत्मरक्षा के साधन के साथ-साथ खेल भी है हमारे जिले के अनेक बालक-बालिकाओं ने मार्शल आर्ट, ताइक्वांडों में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रौशन किया है उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखण्डों में शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण सप्ताह भर तक दिया जाएगा कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे ने कहा कि छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार से गलत होने पर सख्ती से विरोध करना चाहिए साथ ही अपने माता-पिता या परिजन या शिक्षक जिन्हें भी आसानी से बता सकते हैं, उन्हें बताना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई बार बालिकाओं के साथ गलत होने पर, कोई घटनाक्रम होने पर उन्हें लगता है इसमें उनकी भी गलती है तो ऐसा नहीं सोचना चाहिए। इसमें बालिकाओं की गलती नहीं है, दोषी वह है जो गलत कर रहा है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को स्वयं को सशक्त बनाना होगा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। वे किसी भी खतरे की स्थिति से खुद की रक्षा कर पाती हैं, किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए तैयार रहती हैं। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर बालिकाओं द्वारा कलेक्टर दुबे तथा एसपी पाण्डे के समक्ष मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग दीपक संकत, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित एसडीओपी भी उपस्थित रहीं।

Advertisements

इस दौरान महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक संजय गहरवाल द्वारा छात्राओं को शक्ति अभिनंदन अभियान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य द्वारा भी संबोधित किया गया। उल्लेखनीय है शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रायसेन में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, डाइट रायसेन, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में भी बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण महिला बाल विकास विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *