राहतगढ़ से बेरखेड़ी मार्ग होगा फोरलाइन, केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृत की 731.36 करोड़ की राशि,क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का किया आभार व्यक्त
भाजपा सरकार के साथ मध्यप्रदेश गढ़ रहा विकास के नये कीर्तिमानः गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल ।प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिह राजपूत के विशेष प्रयास से सुरखी विधानसभा के तहत राहतगढ़ क्षेत्र के लिए 731.36 करोड़ की राशि आवंटित कर राहतगढ़ से बेरखेड़ी फोरलाईन मार्ग की बड़ी सौगात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। जिस पर क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव एवं खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने के लिए मैं हमेशा उनके साथ खड़ा हूं। उनके द्वारा की गई हर मांग के लिए मैंने दिल्ली तक आवाज उठाई है, जिसका नतीजा है कि आज हमारे क्षेत्र के लिए यह बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के साथ मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम छू रहा है। निरंतर यह विकास रथ इसी तरह चलता रहेगा। राहतगढ़-बेरखेड़ी मार्ग को फोरलाईन की स्वीकृति पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। श्री राजपूत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दी गई, सुरखी विधानसभा सहित पूरे बुंदेलखंड के लिए यह बड़ी सौगात है।इस सड़क के विस्तार से यह क्षेत्र सुगम आवागमन के साथ दुर्घटनाओं से मुक्त सफर वाला होगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के विदिशा और सागर जिले में राहतगढ़ से बेरखेड़ी तक राष्ट्रीय राजमार्ग 146 के 10.079 किमी हिस्से को फोरलेन बनाने के लिए 731.36 करोड़ रूपये की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना भोपाल कानपुर इकोनाॅमिक काॅरिडोर का हिस्सा है। यह परियोजना राहतगढ़ के घनी आबादी वाले शहर को वायपास करेगी और निर्बाध और तेज कनेक्टिविटी सुनिष्चित करेगी। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग 44 और राजमार्ग 346 को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही ज्यमितिये सुधार और पुनर्सरेखण वस्तुओं और जनता की सुरक्षित और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगा।