Breaking
17 Oct 2024, Thu

गौ संरक्षण हेतु मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ  को पद यात्रा कर लखनऊ ज्ञापन देने पहुंचेंगे पवन तोमर ( अग्निवीर )

सुनील त्रिपाठी/ रवींद्र आर्या प्रखर न्यूज़ ब्यूज एक्सप्रेस

गाजियाबाद: भारत में प्रति दिन सैंकड़ों गौवंशो का उपचार कर रहा अग्निवीर वैदिक संगठन अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा ऐलान महाराष्ट्र में गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रश्न उठ रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं गौभक्त हैं तो उनके रहते प्रदेश में गौ माता की स्थिति इतनी दयनीय क्यों ? भ्रष्ट अधिकारी और अपना कार्य समय पर सही ढंग से ना करने वाले कर्मचारियों के कारण पूरी सरकार की छवि धूमिल हो रही है , अग्निवीर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जतिन राज ( विशाल गौतम ) ने बताया कि विभिन्न जिलों में अनेकों बार गायों की स्थिति ओर गौचर भूमि मुक्ति के लिए जिला अधिकारी को कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया जिसका कोई परिणाम नहीं निकला ना तो गायों के लिए कोई उपचार केंद्र खोला गया ना ही सरकारी नगर निगम के अधीन चलने वाले नंदी नंदनी पार्कों की स्थिति सुधरी है ना कोई एम्बुलेंस की व्यवस्था है चुनावों के समय नेताओं ने आकर गौ संरक्षण हेतु बड़े बड़े बयान दिए चुनाव समाप्त होते ही ना तो नेता जी दिखे और ना ही उनके वादे पूर्ण हुए, गौ सेवा संबंधित अधिकांश कॉल हमे उत्तर प्रदेश पुलिस से ही प्राप्त होती हैं और संयुक्त कार्यवाही में हमारी टीमें मौके पर जाकर उपचार करती हैं ऐसे में गाजियाबाद जिला अध्यक्ष द्वारा अनेकों बार जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए गए पर परिणाम शून्य रहा किसी गौवंश का एक्सीडेंट हो तो हरियाणा में हमे गायों को उपचार हेतु भेजना पड़ता है बार बार ज्ञापन और निवेदन से तंग आकर अब सीधे मुख्यमंत्री जी को अवगत कराना है जिसके लिए 21 अक्टूबर 2024 को गाजियाबाद जिले से पवन तोमर पद यात्रा आरम्भ कर रहे हैं जो कि 5 कालिदास मार्ग लखनऊ मुख्यमंत्री आवास पर जाकर समाप्त होगी इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के गौसेवक ओर हिंदुओं से समर्थन मांगा है और पूर्ण विश्वास जताया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी हमारी इस यात्रा का सम्मान करते हुए गौ संरक्षण हेतु हमारी मांगों को पूर्ण करेंगे पद यात्रा में कुछ मुख्य मांगे लेकर यात्रा जा रही है जिसमें भूमाफियाओं से गौचर भूमि मुक्त करना , गौचर भूमि पर गायों के लिए उपचार केंद्र बनाना , हर जिले में गौ सेवा हेतु निःशुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाना व गौमाता को राज्य माता का दर्जा देकर उनके कटान पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना है , गौहत्या करने वाले या तस्करी करने वालों पर NSA के तहत कार्यवाही कर तत्काल फांसी की सजा देना आदि मांगे सम्मिलित हैं। गाजियाबाद की अग्निवीर गऊ माता की संस्था पवन तोमर का विजय नगर क्षेत्र में निम्नलिखित कार्य और कार्यक्रम होते हैं, जो सेवा हेतु समर्पित हैं:

Advertisements

गौशाला संचालन:संस्था क्षेत्र में गौशाला का संचालन करती है, जहाँ गऊ माता की देखभाल, चिकित्सा और उनके खाने-पीने का उचित प्रबंध किया जाता है।

बीमार और घायल गऊ माता की सेवा: सड़कों पर घायल, बीमार या बेसहारा गायों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें गौशाला में सुरक्षित स्थान प्रदान करना।

गौ सेवा कार्यक्रम: समय-समय पर संस्था द्वारा गौ सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें क्षेत्र के लोगों को गऊ माता की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक किया जाता है।

गौ चिकित्सा शिविर: संस्था क्षेत्र में गौ चिकित्सा शिविरों का आयोजन करती है, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गऊ माता की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया जाता है।

गौ संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान: विजय नगर क्षेत्र में गौ संरक्षण और उनकी सुरक्षा के लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, जिससे लोगों में गऊ माता के प्रति प्रेम और सेवा की भावना जाग्रत हो।

भोजन प्रबंधन:संस्था द्वारा गऊ माता के लिए चारा, पानी और अन्य आवश्यक चीज़ों की व्यवस्था की जाती है। इसके लिए दान इकट्ठा करने और वितरण की भी योजना बनाई जाती है।

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम:गऊ माता की महिमा और सेवा के महत्व को समझाने के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे समाज में उनकी पूज्यता और संरक्षण की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।

संस्था का उद्देश्य गऊ माता की सेवा और संरक्षण करना है, और इसके माध्यम से समाज में दयाभाव, संवेदनशीलता और गौ माता के प्रति जिम्मेदारी का भाव फैलाना है।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *