Breaking
23 Feb 2025, Sun

अब तक खरीदी गई 43 लाख 47 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान, किसानों के खातों में 8267 करोड़ रूपये से अधिक राशि अंतरित

भोपाल ।न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 6 लाख 368 हजार 654 किसानों से 43 लाख 47 हजार 206 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है। किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में अभी तक 8267 करोड़ 1 लाख रूपये की राशि अंतरित कर दी गई है। खरीदी गई धान में से 39 लाख 66 हजार 473 मीट्रिक टन उपार्जित धान का परिवहन किया जा चुका है। कुल 12 लाख 55 हजार 412 मीट्रिक टन धान मिलर्स को भेजी जा चुकी है।

प्रदेश के बालाघाट में 5 लाख 49 हजार 929, कटनी 4 लाख 11 हजार 821, सतना 4 लाख 1 हजार 192, जबलपुर 3 लाख 80 हजार 556, रीवा 3 लाख 48 हजार 552, सिवनी 3 लाख 1 हजार 904, मण्डला 2 लाख 2 हजार 118, शहडोल 2 लाख 186, पन्ना 1 लाख 79 हजार 343, मैहर 1 लाख 69 हजार 726, नर्मदापुरम 1 लाख 66 हजार 265, सिंगरौली 1 लाख 46 हजार 819, उमरिया 1 लाख 29 हजार 814, सीधी 1 लाख 29 हजार 352, अनूपपुर 98 हजार 706, मऊगंज 98 हजार 311, दमोह 82 हजार 963, डिंडोरी 77 हजार 604, नरसिंहपुर 77 हजार 542, रायसेन 64 हजार 850, बैतूल 47 हजार 495, सीहोर 42 हजार 514, सागर 19 हजार 223, छिन्दवाड़ा 12 हजार 959, भिंड 2 हजार 769, विदिशा 1546, शिवपुरी 1469, हरदा 1367, मुरैना 237, अलीराजपुर 56 और झाबुआ जिले में 18 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 23 जनवरी समर्थन मूल्य पर खरीदी का अंतिम दिन था।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *