Breaking
13 Feb 2025, Thu

लक्ष्मण सिंह का स्टालिन और नायडू पर निशाना, बोले- ऐसी दशा में क्या हम ‘विकसित भारत’ बना पाएंगे?

जनसंख्या वृद्धि को लेकर दिए गए बयानों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं के जनसंख्या वृद्धि पर दिए बयान को लेकर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जब पूरा देश जनसंख्या नियंत्रण की बात कर रहा है, ऐसे में इस तरह के बयान किस दिशा में ले जा रहे हैं।

लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर दोनों मुख्यमंत्रियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने लिखा कि आबादी बढ़ाने की बात कर रहे हैं, जबकि सारा देश आबादी नियंत्रित करने की बात कर रहा है। ऐसी दशा में क्या हम ‘विकसित भारत’ बना पाएंगे?

लक्ष्मण सिंह के इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि कृपया मुझे समय दीजिए, मैं आपको विस्तार से यह सब समझाऊंगा सर। इस पर लक्ष्मण सिंह ने जवाब देते हुए लिखा कि सरकार में बैठे लोगों को समझाएं, धन्यवाद।

बता दें, दक्षिण राज्यों के दोनों मुख्यमंत्रियों ने आबादी बढ़ाने के लिए पॉपुलेशन पॉलिसी खत्म कर नया कानून लाने का एलान किया है। नायडू ने अपने बयान के पीछे साउथ में बढ़ती बुजुर्ग आबादी का जिक्र किया है। वहीं, एमके स्टालिन ने भी आबादी बढ़ाने का आह्वान किया है।

By archana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *